featured देश

सरकार ने साफ किया, नहीं बदलेगा अकबर रोड का नाम

Akbar Road सरकार ने साफ किया, नहीं बदलेगा अकबर रोड का नाम

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अकबर रोड का नाम बदलने की खबरों को अब विराम लग गया है। अकबर रोड का नाम महाराणा प्रताप रखने की मांग को लेकर उठे विवाद के बाद शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। बता दें कि हरियाणा सरकार और भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के बाद विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने अकबर रोड का नाम बदलने की मांग की थी।

Akbar Road

नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार महाराणा प्रताप के नाम से किसी महत्वपूर्ण सड़क का नामकरण करेगी लेकिन अकबर रोड का नाम बदलने को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा, ‘सड़क का नाम बदलना हमारी प्राथमिकता नहीं है और न ही हम ऐसी मांगों को सुनेंगे। महाराणा प्रताप देश के एक बहादुर बेटे थे और उनसे करोड़ों लोगों ने प्रेरणा ली है।’

Related posts

स्कूल खुल तो गए, पर अभी भी अभिभावक असमंजस में, जानिए क्यों

Aditya Mishra

त्रिपुरा में लेफ्ट की सरकार चाहती हैं ममता, विधानसभा में जताई इच्छा

Vijay Shrer

कोयला आवंटन मामले में आरएसपीएल, 3 अधिकारी दोषी

bharatkhabar