Breaking News featured देश यूपी

नौकरियों को लेकर बड़ा बदलाव कर सकती है केंद्र सरकार, सिर्फ 4 दिन करना होगा काम! जानें इसके बारे में

Capture 12 नौकरियों को लेकर बड़ा बदलाव कर सकती है केंद्र सरकार, सिर्फ 4 दिन करना होगा काम! जानें इसके बारे में

आप कहीं नौकरी कर रहे हैं और थके-हारे घर आते हैं, उसमें भी आपको केवल एक ही दिन की छुट्टी मिलती हैं। जिसमें आप अच्छे से आराम भी नहीं कर पाते हैं। इन सबके बीच आपको जानकारी मिले कि अब से हफ्ते में केवल 4 दिन ही काम करना होगा और बाकी के 3 आराम करना होगा। शायद आप ये खबर सुनकर खुश हो जाएं। बता दें कि केंद्र सरकार बहुत जल्द ही ऐसा नियम बनाने के विचार में है। साथ ही सरकारी या निजी नौकरी करने वालों को ये खुशखबरी दे सकती है।

हफ्ते में 3 दिन छुट्टी की मंजूरी दे सकती है सरकार

आपको बताते चलें कि बहुत जल्द ही केंद्र सरकार हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम करने और 3 दिन छुट्टी की मंजूरी दे सकती है। मगर, इसके बदले में आपको लंबी शिफ्ट में कार्य के लिए तैयार रहना होगा। लेबर सचिव अपूर्वा चंद्रा ने बताया कि हफ्ते में 2 दिन कार्य करने का सिद्धांत जारी रहेगा। मगर, कंपनियों को 3 शिफ्ट में कार्य करवाने की मंजूरी मिल सकती है।

अपूर्वा चंद्रा ने आगे बताया कि तीनों शिफ्ट के कर्मचारियों या कंपनियों पर कोई दबाव होगा, क्योंकि यह लेबर कोड के नियम का हिस्सा है। यह नियम केवल बढ़ते कार्यशैली के साथ समन्वय बनाने के लिए किया जा रहा है। इससे फायदा ये होगा कि कोई भी कर्मचारी तनाव में नहीं रहेगा और कंपनियों का फायदा भी होगा। इसके अलावा ऑफिस का स्टाफ ज्यादा क्रियात्मक एवं प्रोडक्टिव रहेगा।

विशेषज्ञों की मानें तो इन नियमों के अनुसार सबसे ज्यादा भलाई आईटी और शेयर्ड सर्विसेज जैसे क्षेत्रों को होगी। ह्यूमन रिसोर्सेज और फाइनेंशियल वर्टिकल जैसी प्रोफाइल में कार्यरत लोग इस प्रैक्टिस को तेजी के साथ स्वीकारेंगे।

जानें इसके बारे में

जिनकी शिफ्ट 12 घंटे की है, उन्हें हफ्ते में 4 दिन काम करना पड़ेगा।
जिनकी शिफ्ट 10 घंटे की है, उन्हें 5 दिन काम करना पड़ेगा।
ऐसे ही जिनकी शिफ्ट 8 घंटे की है, उन लोगों को 6 दिन काम करना पड़ेगा।

ये हैं मौजूदा नियम

वर्तमान समय में किसी भी ऑफिस में 8 घंटे की शिफ्ट होती है, जो कि हफ्ते के 6 दिन चलती है। साथ ही कर्मचारियों को एक दिन का वीक ऑफ मिलता है। प्रस्ताव के मुताबिक 5 घंटे बैठकर कार्य करने के लिए बीच में आधे घंटे का इंटरवल कर्मचारी को लेना होगा, वरना ऐसे कोई भी कर्मचारी लगातार कार्य नहीं कर पायेगा।

Related posts

गुजरात के बाद राजस्थान में कहर बरपा रहा ‘बिपरजॉय’, तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत

Rahul

योगी आदित्यनाथ ने किया ट्रंप का समर्थन

kumari ashu

बड़े मंगल पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की अच्छी पहल

Aditya Mishra