featured धर्म

गोवर्धन पूजा: गोवर्धन धाम में पूजा के लिए उमड़ा जन सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर लगाए जयकारे

movv गोवर्धन पूजा: गोवर्धन धाम में पूजा के लिए उमड़ा जन सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर लगाए जयकारे

reporter गोवर्धन पूजा: गोवर्धन धाम में पूजा के लिए उमड़ा जन सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर लगाए जयकारेअमित गोस्वामी

मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गिरिराज पूजा के प्राकट्य स्थल गोवर्धन धाम में पूजा के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। मृदंग, ढोल, मझीरा और थाप की धुन के बीच मुख से हरि बोल के स्वर निकले। प्रभु की भक्ति में कदम भी रोके नहीं रूक रहे थे।  ऐसा नजारा देख बस यही लग रहा था कि एक बार फिर से गोवर्धन में द्वापर युग अवतरित हो गया है। गोवर्धन पूजा के भाव में गौ-संवर्धन के प्रमुख केन्द्र गिरिराज महाराज की तलहटी में जहां लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गोवर्धन की परिक्रमा लगाई।

mathura गोवर्धन पूजा: गोवर्धन धाम में पूजा के लिए उमड़ा जन सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर लगाए जयकारे

गिरिराज जी की पूजा का उद्गम स्थल अनूठा नजर आया। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय गौड़ीय वेदांत समिति के तत्वावधान में गिरधारी गौड़ीय मठ से हर बार की तरह गोवर्धन पूजा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कई देशों से आये विदेशी भक्त अपना गुरू भक्ति में नाम बदलकर ब्रज के रंग में रंगे नजर आये।

mathura3 गोवर्धन पूजा: गोवर्धन धाम में पूजा के लिए उमड़ा जन सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर लगाए जयकारे

मन के मुख से हरिबोल और गिरिराज पूजा के भाव को उमड़ता देख हर कोई गद्गद हो गया। वहीं, इस अवसर पर भक्ति वेदांत माधव महाराज, भक्ति वेदांत वन महाराज, स्वामी नारायण दास बाबा, भक्ति वेदांत नरसिंह महाराज, स्वामी श्रीधर महाराज, प्रद्युम्न महाराज, सिद्धांती महाराज, रामचंद्र प्रभु, परमहंस महाराज आदि के निर्देशन में पूजा की गई।

mathura5 गोवर्धन पूजा: गोवर्धन धाम में पूजा के लिए उमड़ा जन सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर लगाए जयकारे

गिरधारी गौड़ीय मठ से निकाली गई शोभायात्रा हरिगोकुल मंदिर से परिक्रमा मार्ग के राजा के मंदिर के पीछे गिरिराज की तलहटी में पहुंची। जहां गिरिराज जी का दूध, दही, माखन, शहद, बूरा, गंगाजल, आदि जड़ी बूटियों से मिश्रण पंचामृत से अभिषेक किया।  पूजा अर्चना के बाद गिरिराज महाराज को छप्पन भोग लगाए गए।

WhatsApp Image 2021 11 05 at 7.31.13 PM गोवर्धन पूजा: गोवर्धन धाम में पूजा के लिए उमड़ा जन सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर लगाए जयकारे

फरीदाबाद से आई युवती ने बताया कि वे गिरिराज जी के लिए घर से पकवान बनाकर लाई हैं। उनकी बस एक ही कामना है कि ऐसे ही उनकी गिरिराज के प्रति भक्ति बढ़ती जाए।

WhatsApp Image 2021 11 05 at 7.34.39 PM गोवर्धन पूजा: गोवर्धन धाम में पूजा के लिए उमड़ा जन सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर लगाए जयकारे

अमेरिका से आई तुलसी दासी, आस्ट्रेलिया से आई विसाखा दासी ने बताया कि यहां गुरू दीक्षा के बाद उनके नाम गुरू जी के निर्देश पर ही रखे गये हैं।

Related posts

Meerut: ऑपरेशन थियेटर में टेक्निशियन की लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Aman Sharma

ब्रेकिंग-मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टण्डन मेदांता अस्पताल में एडमिट हैं

Mamta Gautam

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को जावेद अख्तर ने बताया अपने समाज का दुश्मन

bharatkhabar