featured यूपी

गोरखपुर: अब हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा शानदार मौका, जल्द बनेगा मैदान

गोरखपुर: अब हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा का शानदार मौका, जल्द बनेगा मैदान

गोरखपुर: हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है, लेकिन हमें अक्सर ओलंपिक खेलों के दौरान ही उसकी याद आती है। भारत ने इस बार टोक्यो ओलंपिक में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि अभी भी पदक का इंतजार है। इसी बीच गोरखपुर से अच्छे संकेत मिले हैं, यहां हॉकी खिलाड़ियों को जल्द ही एक मैदान मिलेगा।

पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ ने सभी हॉकी खिलाड़ियों के लिए एक विशेष सौगात देने की योजना बनाई है। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को होगी। इसी दिन खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों को हॉकी ग्राउंड सौंपा जाएगा। यह हॉकी मैदान सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में बनकर तैयार हो रहा है। यह तरणताल के पास स्थित है।

इसे कई आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है। यहां नेशनल स्तर की तैयारी भी आसानी से हो सकेगी और गोरखपुर के खिलाड़ियों को कहीं बाहर नहीं जाना होगा। खेल का मैदान मिलने से प्रशिक्षण भी बेहतर होगा और खिलाड़ियों में निखार आएगा। इस प्रयास की सराहना हॉकी कोच और हॉकी खिलाड़ियों के द्वारा भी की गई।

प्रदेश सरकार ऐसे आयोजनों को लगातार बढ़ावा दे रही है। ओलंपिक खेलों में भी उत्तर प्रदेश के जो खिलाड़ी पदक लेकर आएंगे, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से आर्थिक मदद देने की बात सीएम योगी ने पहले ही कर रखी है।

Related posts

राष्ट्रपति चुनाव- रामनाथ कोविंद के सामने विपक्ष ने रखा पूर्व लोगसभा अध्यक्ष का नाम

Pradeep sharma

मेरठ: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्‍या, ऐसे छुपाकर रखी गई थी लाश

Shailendra Singh

देश में ऐतिहासिक अगोरी किला घूमने आए एक और विदेशी नागरिक के साथ मारपीट

Rani Naqvi