शख्सियत featured

9साल में हुआ था विवाह आज गूगल डूडल बनाकर कर रहा है याद

09 17 9साल में हुआ था विवाह आज गूगल डूडल बनाकर कर रहा है याद

नई दिल्ली। हिंदी की प्रख्यात कवयित्री को आज गूगल डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दे रहा है। स्वतंत्रता सेनानी, महिला अधिकारों की प्रखर प्रवक्ता और प्रख्यात शिक्षाविद महादेवी वर्मा को अपने डूडल के जरिए श्रद्धांजलि दी गई है। आज यानि की 27 अप्रैल 1982 को ही महादेवी वर्मा को भारतीय साहित्य में उनके अनुपम योगदान के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था बता दे कि महान कवयित्री को महान कलाकार सोनाली जोहरा ने बनाया है। इस डूडल में महान छायावादी कवयित्री को लिखते हुए दिखाया गया है। महादेवी वर्मा को ‘आधुनिक मीरा’ के नाम से जाना जाता है।

09 17 9साल में हुआ था विवाह आज गूगल डूडल बनाकर कर रहा है याद

9 साल की उम्र में हुआ था विवाह

महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च, 1907 को उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले में हुआ था। बता दे कि महादेवी वर्मा का बाल विवाह हुआ था महज 1916 में 9 साल जैसी कम उम्र में उनका विवाह हो गया था। महादेवी वर्मा ने अपनी ससुराल में रहते हुए ही अपनी शिक्षा जारी रखी थी। उन्होंने क्राॅसवेट महिला विद्यालय, इलाहाबाद से शिक्षा हासिल की। उनके माता-पिता ने अपनी बेटी को शिक्षा हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

मां ने किया था पढ़ने के लिए  प्रोत्साहित 

महादेवी वर्मा की माता ही थीं, जिन्होंने अपनी बेटी को संस्कृत और हिंदी में लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। जब वह संस्कृत में एम.ए. कर रही थीं, उसी दौर में उन्होंने अपनी पहली कविता संस्कृत में लिखी थी। इस कविता को सबसे पहले उनके कमरे में साथ रहने वाली सहेली सुभद्रा कुमारी चौहान ने देखा था।
महादेवी वर्मा को हिंदी साहित्य के छायावादी युग के आधार स्तंभों में एक माना जाता है।

महादेवी वर्मा का अतुल्य योगदान

महादेवी वर्मा की कविताओं को हम सभी ने खूब पढ़ा होगा। महादेवी वर्मा के निबंध काफी चर्चित थे। भारत सरकार ने 1956 में पद्म भूषण और उसके बाद 1988 में पदम विभूषण से सम्मानित किया था, जबकि 1979 में साहित्य अकादमी ने उन्हें फेलोशिप दी थी। आज भी महादेवी वर्मा को उनकी कविताओ के जरिए और उनके अतुल्य योगदान के लिए याद किया जाता है।

Related posts

कोवैक्सीन या कोविशील्ड लगवाने को लेकर है संशय, तो पढ़ें ये खबर

pratiyush chaubey

सीएम रावत ने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व त्याग करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Rani Naqvi

शिक्षा के मामले में फेल हुई शिवराज सरकार! एक भी जिले को नसीब नहीं हुआ ग्रेड ‘ए’

Ankit Tripathi