Breaking News featured दुनिया

Google और ऑस्ट्रेलिया सरकार में ‘मीडिया पेमेंट लाॅ’ को लेकर छिड़ा विवाद, गूगल ने दी ये धमकी

WhatsApp Image 2021 01 22 at 11.39.04 AM Google और ऑस्ट्रेलिया सरकार में 'मीडिया पेमेंट लाॅ' को लेकर छिड़ा विवाद, गूगल ने दी ये धमकी

नई दिल्ली। जैसा कि सभी जानते हैं इन दिनों इंटरनेट की वजह से सब कुछ ऑनलाइन हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका गूगल अदा करता है। गूगल एक ऐसा सर्च इंजन है जिस पर कुछ भी सर्च करने से आसानी से मिल जाता है। इसी बीच कभी-कभी कंपनी और सरकारों के बीच विवाद भी देखने को मिल जाता है। ऐसा ही ऑस्ट्रेलिया में दिखाई दे रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया सरकार और गूगल के बीच ‘मीडिया पेंमेंट लाॅ’ को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। जिसके चलते गुगल ने ऑस्ट्रेलिया में अपने सर्च इंजन पर रोक लगाने की धमकी दी है।

ये है विवाद का पूरा मामला-

बता दें कि गूगल और ऑस्ट्रेलिया सरकार के बीच मीडिया भुगतान कानून को लेकर गतिरोध चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार इस कानून के मसौदे पर काम कर रही है। इस कानून के तहत गूगल और फेसबुक दोनों को लोकल मीडिया कंपनियों की खबरें अपने सर्च इंजन पर दिखाने के लिए भुगतान करना पड़ सकता है। संसद में अभी इस कानून पर बहस चल रही है। जल्द ही इस पर वोटिंग भी हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया सरकार के इस कानून का गूगल, फेसबुक के अलावा दूसरी टेक कंपनियां भी विरोध कर रही हैं। जिसके चलते गूगल ने ऑस्ट्रेलिया सरकार को धमकी दी है कि अगर से लोकल न्यूज पब्लिशरों को भुगतान करने के लिए मजबूर किया जाता है तो कंपनी अपना सर्च इंजन देश में बंद कर देगी।

लोगों का गूगल का इस्तेमाल करने के लिए करना पड़ सकता है भुगतान-

वहीं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि वह धमकियों पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। इसी बीच गूगल ने कहा कि अगर सरकार ने उसे मीडिया कंपनियों को भुगतान करने के लिए मजबूर किया गया तो ऑस्ट्रेलिया में फ्री सर्च सेवाओं को वापस लिया जा सकता है। फिर यहां के लोगों को गूगल का इस्तेमाल करने के लिए भुगतान करना पड़ेगा।

Related posts

काबुल में ट्रक बम हमला, तालिबान ने ली जिम्मेदारी

bharatkhabar

राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस मुख्यालय से पीएम आवास तक मार्च कर रहे दिल्ली में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता

Rani Naqvi

भीड़ हिंसा पर नहीं लगा ब्रेक,झारखंड में चोरी के शक में भीड़ ने युवक को उतारा मौत के घाट

rituraj