featured दुनिया

Google Doodle: आखिर क्यों गूगल ने इस इराकी महिला को किया याद, जानें कौन हैं Naziha Salim

c8b7b205dc6dd3551ccd3d5601528742 original Google Doodle: आखिर क्यों गूगल ने इस इराकी महिला को किया याद, जानें कौन हैं Naziha Salim

Google Doodle: गूगल अक्सर डूडल बनाकर दुनियाभर की बड़ी-बड़ी हस्तियों को याद करता है। गूगल ने 23 अप्रैल को इराक की नाजिया सलीम को याद किया है। गूगल ने अपने डूडल में दो फोटो शेयर की हैं। इनमें एक तरफ नाजिया सलीम अपने हाथ में पेंटिंग करने वाला ब्रश पकड़े नजर आ रही हैं, वहीं एक और फोटो में उन्हीं की बनाई एक दूसरी पेंटिंग नजर आ रही है।

कौन हैं नाजिया सलीम
बता दें कि नाजिया सलीम इराक की मशहूर पेंटर और प्रोफेसर थीं। नाजिया सलीम ने अपनी पेंटिंग के जरिए इराक के गांव की महिलाओं के जीवन को बड़े ही खूबसूरत तरीके से दिखाया है। नाजिया सलीम का जन्म तुर्की के ऐतिहासिक शहर इस्तांबुल में 1927 में हुआ था।

नाजिया सलीम के पिता हाजी मोहम्मद सलीम पेंटर थे और मूल रूप से मोसुल के रहने वाले थे। जन्म के समय नाजिया के पिता तुर्क सेना ऑटोमन आर्मी में अफसर थे। 1920 के दशक में उनका परिवार इस्तांबुल से बगदाद लौट आया। नाजिया चार भाई-बहन थे। नाजिया सलीम का रुझान आर्ट की तरफ छोटी उम्र से ही था।

प्रसिद्ध कलाकारों के रूप में याद किया जाता
बताया जाता है कि नाजिहा ने फाइन आर्ट्स से स्नातक की तालीम हासिल की है। नाजिहा अपनी कला और मेहनत से ऐसी पहली महिला बनीं जो पेरिस के इकोले नेशनल सुप्रीयर डस बीक्स-आर्ट्स में आगे की पढ़ाई के लिए सम्मानित की गई।

नाजिहा कुछ सालो बाद बगदाद लौटीं। नाजिहा को इराक के सबसे प्रसिद्ध कलाकारों के रूप में याद किया जाता है। बता दें, साल 2008, 15 जनवरी को उनका निधन हो गया था।

नाजिया सलीम की मशहूर रचनाएं
नाजिया सलीम ने 1977 में सारटेक द्वारा पब्लिश किताब हिस्ट्री ऑफ मॉर्डर्न इराकी आर्ट लिखी। नाजिया की ज्यादातर पेंटिंग्स महिलाओं और परिवारों के इर्द-गिर्द होते थे।

इनमें ग्रामीण इराकी महिलाएं, किसान महिलाएं, कामकाजी और मजदूर महिलाएं शामिल होती थीं। नाजिया सलीम की मशहूर पेंटिंग्स की बात करें तो इनमें डांसर्स, डेट अननोन, वन नाइट्स ड्रीम और द मार्टिर वाइफ प्रमुख हैं।

ये भी पढ़ें :-

Delhi Schools Covid Guidelines: दिल्ली के स्कूलों के लिए जारी हुई नई कोविड गाइडलाइंस, जानें नए नियम

Related posts

लावारिस कार के मिलने से न्यूयॉर्क हवाईअड्डे पर मचा हड़कंप, सेवाएं हुई बहाल

shipra saxena

चीन के मामले में पूर्ववर्ती सरकारों पर सदन में जमकर बरसे मुलायम सिंह

piyush shukla

पांच जजों की संविधान बेंच को रेफर किया जा सकता है तीन तलाक मामला

Rahul srivastava