लखनऊ: यूपी पुलिस जल्द ही 9400 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। यह सभी पद पुलिस विभाग में दरोगा पद के लिए हैं। इस नोटिफिकेशन के माध्यम से 9400 सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कुछ दिनों में मिलेगी नोटिफिकेशन
इस भर्ती से जुड़े मामले में बोर्ड ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखा है। खबरों के अनुसार जल्द ही एसआई के 9400 पदों को भरने की तैयारी की जाएगी। जनवरी 2021 में इससे जुड़ी परीक्षा होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से यह स्थगित हो गई।
भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने इस पर अधिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट 2021 फरवरी में शुरू की जाएगी। साथ ही भर्ती की प्रक्रिया मार्च तक पूरी होने की संभावना है।
क्या होगी भर्ती की प्रक्रिया
सभी इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीबीपीबी (UPPBPB) की आधिकारिक वेबसाइट (www.uppbpb.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिसका नोटिफिकेशन जल्दी जारी कर दिया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों की एलिजिबिलिटी के बारे में पूरी जानकारी होगी। जिसमें भर्ती प्रक्रिया, आरक्षण, उम्र, शारीरिक फिटनेस, शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा और भर्ती केंद्र के बारे में बताया जाएगा। इस भर्ती में स्नातक पास उम्मीदवार ही हिस्सा ले सकेंगे।