featured देश बिज़नेस

सोने-चांदी के मूल्यों में गिरावट,दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 32070 रुपए प्रति 10 ग्राम

सोने-चांदी के मूल्यों में गिरावट,दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 32070 रुपए प्रति 10 ग्राम

सोने एवं चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहत की खबर है। आपको बता दें कि सोने के मल्यों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यह गिरावट शनिवार को लगातार चौथे दिन भी देखी गई है। मालूम हो कि बीते 4 सेशन में अब तक सोने का रेट 620 रुपए गिरा है।खबर के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के मूल्य में गिरावट हुई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 180 रुपए गिरकर 32070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।

 

सोने-चांदी के मूल्यों में गिरावट,दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 32070 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोने-चांदी के मूल्यों में गिरावट,दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 32070 रुपए प्रति 10 ग्राम

इसे भी पढ़ेःजानें धनतेरस में क्या करने से हो सकते हैं आप मालामाल आजमाएं ये तरीका

अगर चादी की बात करें तो इसमें 400 रुपए गिरकर 38000 रुपए के स्तर पर पहुंच गया।बता दें कि सोने और चांदी के रेट में दिवाली के बाद ज्वेलर्स की घटती मांग और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण आई है।वहीं डॉलर में आई मजबूती भी सोने के भाव में गिरावट की वजह है। इससे पहले दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग में सोने का भाव 210 रुपए गिरा था। इसके भी एक दिन पहले सोने के भाव में 80 रुपए की गिरावट दर्ज की गी थी। कल सोने के भाव 150 रुपए और आज 180 रुपए की कम हुए हैं। जाहिर है कि इस तरह 4 सेशन की कुल गिरावट 620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं चांदी के रेट 4 सेशन में 1540 रुपए की गिरावट आ गई है।

अगर सोने के भाव को वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो न्यूयार्क में सोना 1210.40 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 14.25 आउंस पर है। बुलियन ट्रेडर्स के अनुसार सोने एवं चांदी के भाव में वैश्विक संकेत कमजोर होने के कारण गिरावट आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 180-180 रुपए गिरकर क्रमश: 32,070 रुपए और 31920 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। जबकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए पर ही स्थिर है।

चांदी हाजिर 400 रुपए गिरकर 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी है। जबकि साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 690 रुपए गिरकर 36,880 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी सिक्का लिवाल 75 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा हो गया है।

महेश कुमार यादव

Related posts

आतंकी हाफिज सईद चला राजनेता बनने, चुनाव आयोग में दी पार्टी बनाने की अर्जी

piyush shukla

बिपिन रावत ने थल सेना और धनोआ ने एयर चीफ का संभाला पदभार

Rahul srivastava

एक बार फिर नोटबंदी का झटका दे सकती है सरकार, ये हैं संकेत

Rani Naqvi