Breaking News featured बिज़नेस

भारत में सोने की कीमत में एक बार फिरसे उछाल, जानें आज के दाम

सोने की कीमत

भारत में सोने की कीमत में एक बार फिरसे तेजी देखने को मिली है। भारत में आज सोने की कीमतें 54930 रूपए से बढ़कर 55,000 रूपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी 66,600 रूपए से बढ़कर 68,700 रूपए प्रति किलोग्राम थी। नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत उछलकर 50,400 रूपए प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 49,720 रूपए हो गई हैं। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 54,200 रूपए प्रति 10 ग्राम थी। लखनऊ में 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 50410 रूपए और 55010 रूपए प्रति 10 ग्राम थी। यह दरें पटना में 50760 और 51760 रूपए प्रति 10 ग्राम थी।

दिल्ली में सोना 52,963 रूपए प्रति 10 ग्राम

MEX पर अक्टूबर का सोना वायदा 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,502 रूपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी सितंबर वायदा 68,349 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 418 रुपये बढ़कर 52,963 रूपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबार में गोल्ड 52,545 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी ने भी भारी खरीद को आकर्षित किया क्योंकि यह 2,246 रुपये से बढ़कर 72,793 रूपए प्रति किलोग्राम हो गई। सोमवार को यह 70,547 रूपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

दिल्ली में 418 रुपये की तेजी

HDFC सिक्योरिटीज सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में तेजी के साथ 418 रुपये की तेजी दर्ज की गई। हालांकि भारत में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का फायदा हुआ हैं। वैश्विक बाजार में सोना 1,988 डॉलर प्रति औंस की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था और चांदी मामूली रूप से 28.77 प्रति औंस पर थीं।

भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक

साल 2019-20 की इसी अवधि में गोल्ड का आयात 13.16 बिलियन डॉलर (लगभग 91,440 करोड़ रुपये) रहा। भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है, जो मुख्य रूप से ज्वैलरी इंडस्ट्री की मांग को पूरा करता हैं। भारत सालाना 800-900 टन सोना आयात करता हैं। अप्रैल-जुलाई 2020 में जेम्स एंड ज्वैलरी निर्यात लगभग 66.36 प्रतिशत घटकर 4.17 बिलियन डॉलर हो गया हैं।

Related posts

पाकिस्तान ने जम्मू में भारतीय चौकियों पर की गोलाबारी

Rahul srivastava

सीएम त्रिवेंद सिंह रावत ने इलेक्ट्रिक बस को दिखाई हरी झंडी, पर्यवारण के लिहाज से होगी महत्वपूर्ण

Yashodhara Virodai

राजनाथ सिंह ने पाक को दी चेतावनी, कहा कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं

shipra saxena