यूपी

देखिए ठंड में भक्तों से साथ कैसे बेहाल हुए भगवान

faizabad 3 देखिए ठंड में भक्तों से साथ कैसे बेहाल हुए भगवान

फैजाबाद। समूचा उत्तर भारत ठंड से सितम के कराह रहा है। ऐसे में इंसान, जानवर अपने अपने तरीकों से ठंड से निजाप पाने की जुगत में लगे हैं। लेकिन रामनगरी अयोध्या में भक्त के साथ भगवान पर भी ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। यहां भगवान् को भी ठण्ड लग रही है। धर्म नगरी अयोध्या के मंदिरों में भी उन्हें ठण्ड से बचाने के हर संभव उपाय किये जा रहे है।

faizabad 3 देखिए ठंड में भक्तों से साथ कैसे बेहाल हुए भगवान

मंदिरों में हीटर और अंगीठी से न सिर्फ उन्हें गर्मी पहुंचाई जा रही है बल्कि गर्म पानी से स्नान कर गर्म कपडे भी पहनाये जा रहे है। अयोध्या के कई प्रतिष्ठित मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठित भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी की मूर्तियों पर स्वेटर पहना दिया गया है। क्यों कि ऐसी मान्यता है कि जिन मूर्तियों कि प्राण प्रतिष्ठा हो जाती है। उसमें भगवान का वास हो जाता है। इसीलिये सुबह शाम गर्म पानी से नहलाया जाता है। इसके साथ ही ऊनी कपडे ,स्वेटर के साथ कम्बल भी ओढाया जा रहा है। यही नहीं उनके पास कोयले की अंगीठी और हीटर लगाकर उन्हें ठंढ से निजात पहुचाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं अगर राम जन्म भूमि मंदिर प्रतिष्ठित भगवान राम की बात की जाय तो वह स्थान विवादित होने की वजह से वहां पर अंगीठी और हीटर की व्यवस्था तो नहीं की जा सकती। लेकिन भगवान के बाल रूप में होने से जिस तरह ठंढ में एक बालक की देखभाल की जानी चाहिए ठीक उसी तरह से उन्हें सुबह शाम गर्म पानी से नहलाया जाता है। ऊनी कपडे ,स्वेटर के साथ कम्बल भी ओढाया जा रहा है।

rp sanjeev azad faizabad देखिए ठंड में भक्तों से साथ कैसे बेहाल हुए भगवानसंजीव आजाद, संवाददाता

Related posts

kumari ashu

बालागंज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Shailendra Singh

मेरठ में दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी में 15 लाख की लूट

bharatkhabar