Breaking News featured देश राज्य

क्या गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री होंगे भाजपा में शामिल, दिल्ली हुए रवाना

digambar kamat congress leader क्या गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री होंगे भाजपा में शामिल, दिल्ली हुए रवाना

एजेंसी, पणजी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगम्बर कामत रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह ऐसे समय में दिल्ली जा रहे हैं जब सत्तारूढ़ भाजपा में उनके शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐसे किसी कदम से इंकार किया है।

ऐसी अटकलें हैं कि कामत की भाजपा में वापसी हो सकती है और मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें राज्य सरकार में अहम पद दिया जा सकता है। कामत 2005 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। ‍उस समय भाजपा की राज्य इकाई में वह दूसरे नंबर की हैसियत रखते थे। 2007 से 2012 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता कामत रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए।

कामत ने गोवा हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले कहा, मैं व्यवसायिक दौरे के लिए दिल्ली जा रहा हूं। यह नितांत निजी मामला है।’ गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने भाजपा पर कामत को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कामत और कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए भाजपा यह सब कर रही है। चोडनकर ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि वह इन अफवाहों से अपने सहयोगियों को भी डराना चाहती है। उन्होंने कहा, कामत कांग्रेस में हैं और आगे भी रहेंगे।

Related posts

विधानसभा में बिल हुआ पास, नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने पर मिलेगी फांसी

Vijay Shrer

मानसून सत्र से पहले किसान संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति, संसद घेरने की तैयारी

Saurabh

7 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul