featured देश

भारत कार्रवाही से डरे चीन ने भारत को दे डाली बड़ी धमकी..

chaina 2 1 भारत कार्रवाही से डरे चीन ने भारत को दे डाली बड़ी धमकी..

लद्दाख सीमा पर हुई खूनी विवदा के बाद भारतीय सेना काफी एक्शन में नजर आ रही है। जिस को देखते हुए अब चीन को डर सताने लगा है। इसी डर के चलते चीन ने एक बार फिर से भआरत को गीदड़ भपकी दी है। और डराने की कोशिश की है।चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने धमकी भरे लहजे में लिखा है कि भारत जानता है कि चीन के साथ जंग नहीं की जा सकती है, क्योंकि नई दिल्ली को पता है कि अब अगर युद्ध हुआ तो उसका हाल 1962 की लड़ाई से भी बुरा हाल होगा।

chaina 1 2 भारत कार्रवाही से डरे चीन ने भारत को दे डाली बड़ी धमकी..
अखबार ने एक चीनी विश्लेषक के हवाले से लिखा कि गलवान घाटी में सीमा संघर्ष के बाद भारत के भीतर चीन के खिलाफ राष्ट्रवाद और शत्रुता तेजी से बढ़ रही है। जबकि चीनी विश्लेषकों और भारत के अंदर भी कुछ लोगों ने चेतावनी दी थी कि नई दिल्ली को घर में राष्ट्रवाद को शांत करना चाहिए।

ग्लोबल टाइम्स में रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट में एक चीनी विश्लेषक ने कहा कि अगर नए सिरे से फिर युद्ध होता है तो चीन के साथ 1962 के सीमा विवाद के बाद भारत और अधिक अपमानित होगा, यदि वह घर में चीन विरोधी भावना को नियंत्रित नहीं कर सकता है।चीन ने भारत को 1962 में हुई जंग का हवाला देते हुए डराने की कोशिश की है। चीन भारत की तरफ से उठाये जा रहे कड़े कदमों से डरा हुआ है। इसलिए वो भारत को गीदड़ भपकी दे रहा है।

भारत से क्यों डरा चीन?

इस घटना के बाद से भारत ने चीन के साथ लगी करीब 3,500 किमी की सीमा के पास अग्रिम मोर्चों पर तैनात थल सेना और वायु सेना को अलर्ट कर दिया था। नौसेना को भी हिंद महासागर क्षेत्र में अलर्ट लेवल बढ़ाने को कहा गया था। साथ ही अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों को खुली छूट दे दी गई है कि चीनी सैनिक के दुस्साहस का तुरंत मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।

https://www.bharatkhabar.com/china-blocking-indian-prime-minister-modis-personal-website-reports-say/
इसलिए चीन बुरी तरह से बौखलाया हुआ है। और इसलिए भारत को डराने की कोशिश कर रहा है।

Related posts

झारखंड विधानसभा चुनाव में हम अपने दम पर चुनाव लड़ने को तैयार: चिराग पासवान

Rani Naqvi

पाक का जासूस निकला पूर्व जवान, एटीएस ने घर से उठाया

Aman Sharma

एश्वर्या की किन हरकतों से चिढ़ती हैं जया बच्चन?

Rozy Ali