featured यूपी

लड़कियों को भारी पड़ा बुलेट पर स्टंट, ‘पापा की परियों’ पर पुलिस ने की ये कार्रवाई

लड़कियों को भारी पड़ा बुलेट पर स्टंट, ‘पापा की परियों’ पर पुलिस ने की ये कार्रवाई

गाजियाबाद: सोशल मीडिया पर छा जाने के लिए लोग कई तरीके के ऊल-जलूल काम कर रहे हैं। कोई रोटी पर गंदगी लगा रहा है तो कोई पेड़ पर योग कर रहा है।

अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सहेलियों के कहने पर एक लड़की ने बहती नदी के पास लगे पेड़ पर योगा किया था और योगा करते समय बैलेंस बिगड़ने से पेड़ से गिरने पर उसकी मौत हो गई थी। ये खबरें क्या कम थीं कि अब दो लड़कियों का बुलेट पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है।

सहेली को कंधे पर बैठाकर चलाई बुलेट

इस 12 सेकेंड के वीडियो में दो लड़कियां बुलेट पर स्टंट कर रही हैं, जिसमें एक लड़की अपनी सहेली के कंधे पर ऊपर बैठी हुई है, और दूसरी लड़की बुलेट चला रही है। ये लड़कियां पीले रंग की टोपी पहने हैं और लाल रंट की टी-शर्ट में दिखाई दे रही हैं।

यहां गौर करने वाली बात ये है कि दोनों ने ही सिर पर हेल्मेट नहीं पहना हुआ है। ‘पापा की परियों’ का ये वीडियो देखकर कुछ लोग उनकी तारीफ तो कुछ उन पर नाराज हो रहे हैं।

बुलेट के नंबर से पुलिस ने पकड़ा

लड़कियों के बुलेट पर किये जा रहे स्टंट का ये वीडियो गाजियाबाद के गोविंदपुरा इलाके का है। इन लड़कियों ने पहले ये वीडियो बनाया इसके बाद इसे वायरल कर दिया।

यहां उनसे एक भूल हो गई और वीडियो में गाड़ी का नंबर दिख गया। इसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बुलेट का 11 हजार रुपये का ई-चालान काट दिया है। पुलिस ने विभिन्न ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर ये चालान किया है।

‘ट्रैफिक नियमों का करें पालन’

इस मामले का संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने कहा है कि ट्रैफिक के नियम सभी के लिए बराबर है। किसी को भी ट्रैफिक नियम तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

पुलिस की कार्रवाई से मिला सबक

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने 11000 रुपये के चालान काटने की भी बात बताई है। पुलिस ने ट्वीट में कहा है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दूसरे की जान को जोखिम में मत डालें। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से ट्रैफिक नियमों का मजाक बनाने वालों को कड़ी सीख मिली है।

पुलिस को ऐसे स्टंटबाजों पर लगातार कार्रवाई करने की जरूरत है, तभी भविष्य में बाइक पर किये जा रहे ये जानलेवा स्टंट रुक पाएंगे।

 

 

 

 

 

Related posts

एचआरडी मंत्रालय ने आईआईटी में एमटेक शुल्क बढ़ाने का किया फैसला

Trinath Mishra

राम मंदिरः आज से शुरू हुआ देशव्यापी दान अभियान, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दी सहयोग राशि

Aman Sharma

Cristiano Ronaldo: स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ बलात्कार का केस खारिज, अमेरिकी जिला न्यायाधीश ने सुनाया फैसला

Rahul