देश

दिल्ली के पांडव नगर में महिला के साथ हुआ गैंगरेप

Rape दिल्ली के पांडव नगर में महिला के साथ हुआ गैंगरेप

नई दिल्ली। पांडव नगर इलाके में एक महिला ने 5 लोगों के ऊपर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा। जहां रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Rape दिल्ली के पांडव नगर में महिला के साथ हुआ गैंगरेप

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान लक्ष्य,विकास, राय,रेहान और भल्ला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़त महिला ने बताया बीती रात वह मुनीरका से घर आ रही थी। तभी रास्ते में उसे कुनदन नामक युवक ने एक ऑटो में बैठा दिया।

आरोप है कि ऑटो में दो लोग पहले से मौजूद थे। दोनों युवक महिला को जबरन पांडव नगर इलाके स्थित एक फ्लैट में ले आए। फ्लैट में तीन लोग पहले से मौजूद थे। पीड़िता का आरोप है कि सभी लोगों ने पहले शराब पी उसके बाद बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद चार आरोपी चले गए। जबकि एक आरोपी कमरे में ही रहा। वह उसके साथ कुकुर्म का प्रयास करने लगा। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग इक्ट्ठा होने लगे। इक्ट्ठा हुए लोगों में से किसी एक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

Related posts

NCERT की किताब में बदलाव, गुजरात दंगों पर लिखे ”एंटी मुस्लिम” शब्द को हटाया

lucknow bureua

वीएचपी में तोगड़िया का दौर खत्म, हिमाचल के पूर्व राज्यपाल बने अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष

lucknow bureua

हार्दिक पटेल ने गुजरात पुलिस पर लगाया नजरबंद करने का आरोप 

mahesh yadav