featured देश राज्य

दाती महाराज और दो शिष्यों के खिलाफ 25 वर्षीय युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया

danti maharaj दाती महाराज और दो शिष्यों के खिलाफ 25 वर्षीय युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया

नई दिल्ली। दिल्ली के छतरपुर स्थित शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज (असली नाम मदन लाल) और उसके दो शिष्यों के खिलाफ 25 वर्षीय युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता आरोपित बाबा की शिष्या है। उसका आरोप है कि दाती महाराज और उसके शिष्यों ने दिल्ली व राजस्थान में स्थित शनि मंदिर के आश्रम में कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके साथ राजस्थान के पाली स्थित आश्रम में भी सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

 

danti maharaj दाती महाराज और दो शिष्यों के खिलाफ 25 वर्षीय युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया

 

यहां पर बता दें कि राम रहीम और आसाराम की तरह ही अब दाती महाराज पर भी उसी तरह के गंभीर आरोप लगे हैं। इन तीनों बाबाओं के कृत्यों में कई समानताएं हैं। सबसे पहला तो यही कि तीनों ही मामलों में आश्रम के भीतर ही शिष्याओं (साध्वियों) के साथ दुष्कर्म किया गया। तीनों मामलों में एक नाबालिग थी तो दो युवतियां थीं। दाती महाराज का मामला सामने आने के बाद देखा जाए तो आसाराम, राम रहीम और दाती महाराज के मामले में कई समानताएं सामने आ रही हैं। तीनों ही मामलों में दूसरी सबसे बड़ी समानता तो यही है कि दुष्कर्म के मामलों में बिचौलियों की भूमिका महिलाओं ने निभाई, जो पहले से ही बाबाओं की चेली थीं।

हालांकि, दाती महाराज पर महिला से अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप भी लगाया है। एक और मामले में दाती महाराज का मामला अलग हो जाता है कि बाबा के अलावा, उनके शिष्यों ने भी महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। यह भी कहा जा रहा है कि युवती से सामूहिक दुष्कर्म में दाती महाराज की सहमति थी। सबसे बड़ी बात की तीनों मामलों में पीड़िताओं को जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी, लेकिन सभी पीड़िताओं ने मामला दर्ज कराया। दो में फैसला चुका है, जबकि दाती महाराज के मामले में गिरफ्तारी होना बाकी है। यहां पर बता दें कि राम रहीम और आसाराम साध्वियों से दुष्कर्म में जेल की सजा काट रहे हैं।

Related posts

डेंगू के बाद दिल्ली में चिकनगुनिया का कहर, 4 की मौत, दिल्ली सरकार नदारद

shipra saxena

समाजसेवी और गोदरेज समूह के अध्यक्ष परमेश्वर गोदरेज का निधन

shipra saxena

स्मृति ईरानी के निशाने पर राहुल, ‘कांग्रेस की नजर में अमेठी सिर्फ वोट का साधन’

Pradeep sharma