जबलपुर। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जीतने भी डिबेट किए जाएं या जीतने भी कानून बनाए जाएं सच्चाई ये है कि महिलाएं और लड़कियां आज भी सुरक्षित नहीं हैं। हनुमानताल में रहने वाली एक युवती ने क्षेत्र में रहने वाले दो भाइयों की धमकियों और अभद्रता से परेशान होकर जहर खा लिया।
अभी उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवती का बयान ले लिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।युवती ने बताया कि लगभग 4 दिन पहले क्षेत्र में रहने वाला अन्नू वर्मा उसके घर के पास बैठकर नशा कर रहा था। जिसे उसने मना किया था।
अन्नू ने इस बात से नाराज होकर उससे विवाद किया था, लेकिन परिजनों के रोेक-टोेक के बाद मामला शांत हो गया था। 14 दिसम्बर की रात अन्नू वर्मा उसी बात का बदला लेने के लिए अपने भाई अमित के साथ उसके घर पहुंचा और गालीगलौच करने लगा। युवती ने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए अश्लील हरकतें करना शुरू कर दीं। दहशत में उसने आवाज लगाई तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
इसके बाद युवती डर गई और उसने जहर खा लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के घर की तलाशी ली , लेकिन दोनों तब तक फरार हो चुके थे। पुलिस अभी भी उनकी तलाश कर रही हैं।