देश भारत खबर विशेष

गिरिराज सिंह का आखिरी कार्ड: हिन्दू देवी-देवताओं को कोई भी बना सकता है, पैगंबर पर फिल्म बनाने की हिम्मत किसी में नहीं

664895 giriraj singh zee गिरिराज सिंह का आखिरी कार्ड: हिन्दू देवी-देवताओं को कोई भी बना सकता है, पैगंबर पर फिल्म बनाने की हिम्मत किसी में नहीं

एजेंसी, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और बिहार के बेगूसराय से लोकसभा प्रत्याशी गिरिराज सिंह अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। लोकसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच कई बार उन पर इन्हीं विवादित बयानों के चलते चुनाव आयोग का नोटिस भी मिल चुका है।
मुस्लिम समुदाय के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले गिरीराज सिंह को बिहार कोर्ट से जमानत मिले कुछ घंटे भी नहीं हुए थे कि उन्होंने एक बार फिर से इस समुदाय को लेकर भड़काऊ बयान दे दिया है। मलयालम की विवादित फिल्म रही सेक्सी दुर्गा का जिक्र करते हुए इस बार उन्होंने ये टिप्पणी की है।
बीजेपी नेता और मंत्री सिंह ने कहा कि कोई भी सेक्सी दुर्गा जैसी फिल्म बना सकता है लेकिन किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह पैगंबर मोहम्मद और फातिमा पर फिल्म बना सके। बीजेपी के साउथ दिल्ली कैंडिडेट रमेश बिधूड़ी की जनसभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर भी विवादित टिप्पणी की। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल टुकड़े-टुकड़े गैंग का हिस्सा हैं और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता कन्हैया कुमार के देशद्रोह के आरोपों पर उसका बचाव कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बीजेपी नेता गिरिराज सिंह बिहार के उसी बेगूसराय सीट से लोकसभा प्रत्याशी हैं जहां से सीपीआई (एम) पार्टी से कन्हैया कुमार ही उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसके पहले मंत्री ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोपों के बाद बेगूसराय कोर्ट में सरेंडर कर दिया था जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी। चुनावी रैली के दौरान दिए गए मुस्लिम विरोधी बयान के बाद चुनाव आयोग ने गिरिराज सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
इस पर उन्होंने कहा कि मैंने बेगूसराय में कोई भी ऐसा बयान नहीं दिया था कि मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। मैंने बस ये कहा था कि वंदे मातरम नारा से हमारा देश आजाद हुआ था। दिल्ली में अपनी सभा के दौरान गिरिराज ने कहा कि, मैंने कहा था कि जो कोई भी ये नारा नहीं लगाएगा उसे देश बाहर का दरवाजा दिखा देगा। हिंदुओं को बेगूसराय में प्रताड़ित किया जाता है। लोग कहते हैं हिंदू बीफ खाते हैं और शराब पीते हैं। कुछ लोगों के लिए हिंदुओं को गाली देना उनकी आदत में शुमार हो गया है।
मलयालम फिल्म सेक्सी दुर्गा का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि जो कोई भी अपनी मां और बहन को इस तरह के शब्द से नवाजेगा मैं उसे नरक भिजवा दूंगा। उन्होंने श्रीलंका बम धमाकों के बाद वहां पर हुए बुर्का बैन का भी जिक्र किया।

Related posts

गणतन्त्र दिवस की परेड में दिखाई देगी राम मंदिर के माॅडल की झांकी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हो सकते हैं शामिल

Aman Sharma

जम्मू कश्मीर के पुंछ में मुठभेड़, सेना के 5 जवान शहीद

Neetu Rajbhar

आंधी तूफान से दो दर्जन से अधिक की मौत, किसानों पर आफत बनीं आंधी

bharatkhabar