featured देश

मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया विवादित बयान, कहा-2047 में फिर हो सकता है भारत का विभाजन

गिरिराज सिंह

नई दिल्ली: मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह जो अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं एक बार फिर उन्होने विवादित बयान दिया है। अब गिरिराज ने विवादित ट्वीट कर कहा है कि 2047 में एक बार फिर भारत का विभाजन हो सकता है।

 

giriraj singh मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया विवादित बयान, कहा-2047 में फिर हो सकता है भारत का विभाजन

 

ये भी पढें:

बिना सुरक्षा के स्वच्छता श्रमदान के लिए दिल्ली की सडकों मे पीएम मोदी, लोग हैरान
दिल्लीः पीयूष गोयल ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा आरंभ पर श्रमदान में भाग लिया

 

अपने अकाउंट पर ट्वीट करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि 1947 में धर्म के आधार पर ही देश का विभाजन हुआ, वैसी ही परिस्थिति पुनः 2047 तक होगी। 72 साल में जनसंख्या 33 करोड़ से बढ़कर 135.7 करोड़ हो गई है। विभाजनकारी ताकतों का जनसंख्या विस्फोट भयावह है। अभी तो 35A के बहस पर हंगामा हो रहा है। आने वाले वक़्त में तो एक भारत का ज़िक्र करना असंभव होगा।

 

गिरिराज सिंह देश की आजादी के 100 साल बाद यानी 2047 में देश की विभाजन की बात कह रहे हैं और इसके लिए वो धर्म विशेष को टार्गेट करना चाह रहे हैं। इससे पहले भी कई बार गिरिराज सिंह गाय, मॉब लिंचिंग, हिन्दू धर्म, गंगा पर विवादित बयान देते आए हैं।

 

ये भी पढें:

जानिए पीएम मोदी की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें
इसरो ने PSLV-C42 का किया सफल प्रक्षेपण, पीएम मोदी ने दी बधाई

 

By: Ritu Raj

 

Related posts

मौसम विभाग ने 22 राज्यों में जताई भारी बारिश की आंशका  

mahesh yadav

बिहार: 12वीं पास हैं तो आप भी कर सकते हैं कमाई, 3 लाख दे रही है सरकार

pratiyush chaubey

दिल्ली पर सुप्रीम कोर्ट को अहम फैसला

Breaking News