featured देश मनोरंजन

गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए महाकाव्य अनुष्ठान में गाज़ियाबाद से चर्चित कवयित्री बबली सिन्हा हुईं सम्मिलित

कवयित्री बबली सिन्हा गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए महाकाव्य अनुष्ठान में गाज़ियाबाद से चर्चित कवयित्री बबली सिन्हा हुईं सम्मिलित

अंतराष्ट्रीय शब्द सृजन के तत्वधान में भारत रत्न विजेता विषय पर रविवार 21 नवम्बर 2021 को विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने हेतु भारत का भव्य काव्योत्सव सम्पन्न हुआ। इसमें विभिन्न देश विदेशों से लगभग 300 कवि, कवयित्रियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। जिसमें गाज़ियाबाद से कवयित्री बबली सिन्हा ने प्रतिनिधत्व किया भारत रत्न एमएस सुब्बुलक्ष्मी पर उनका काव्यपाठ श्रोताओं को बेहद आनन्दित किया और खूब तालियां बटोरी।हिंदी सलाहियत की वैश्विक संस्था के संस्थापक आदरणीय राजीव कुमार पांडेय एवम कोषाध्यक्ष अनुपमा पांडेय ने बताया कि हिंदी साहित्य के भारत रत्न से सम्मानित महान व्यक्तित्व पर अभी तक कोई काव्यात्मक पहल नहीं हुई है ऐसी विचार से प्रेरित होकर उन्होंने इस काव्य मैराथन का आयोजन किया, जिसमें संस्था के फेसबुक पेज एवम पटल से लाइव काव्य द्वारा, हिंदी साहित्य के लगभग 48 भारत रत्न विभूषित महान व्यक्तित्वों के कृतित्व पर प्रकाश डालकर एक अद्भुत कृतिमान स्थापित किया है ।यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक लगातार 12 घण्टे चलने वाला साहित्य जगत में एक अकल्पनीय कार्य रहा, जिसे बेहतरीन संचालन और देखरेख में सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।इस काव्य अनुष्ठान में भारत रत्न विजेताओं पर जो भी रचना पढ़ी गई उसका एक सम्मिलित ग्रंथ भी प्रकाशित किया जाएगा जो अपने आप में कालजयी ग्रंथ होगा। ऐसा संस्था के संस्थापक राजीव कुमार पांडेय ने बताया।

Related posts

रोशन परिवार के लिए शाहरूख रखेंगे ‘रईस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग

Anuradha Singh

IPL 2023 PBKS vs GT: आज आमने-सामने होंगे पंजाब किंग्‍स और गुजरात टाइंटस, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Rahul

राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ में शामिल हुए प्रिंस शेख समेत विशेष हस्तियां

Rahul srivastava