featured देश

राफेल से जुड़े हर सवाल का जवाब आपको यहां मिलेगा..

rafel 1 राफेल से जुड़े हर सवाल का जवाब आपको यहां मिलेगा..

हरियाणा के अंबाला में पांचों लड़ाकू विमान राफेल ने पहला कदम रख लिया है। इसके साथ ही भारत को राफेल के आने से भारत के दुश्मनों के पसीनें छुटने लगे हैं। और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण ये है कि, राफेल दुनिया का सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमान है। जिसकी वजह से राफेल की चर्चा खूब हो रही है।

RAFEL राफेल से जुड़े हर सवाल का जवाब आपको यहां मिलेगा..
राफेल की उड़ान ही उसे सबसे ज्यादा मारक बनाती है। 2,130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार उसे दूसरे लड़ाकू विमानों से अलग बनाता है। रेडार से बचने की क्षमता और दूर से दुश्मनों पर बाज सी नजर रखते हुए हमला करने में राफेल को महारत हासिल है। अभी तक रूस से मिले सुखोई विमानों के जरिए चीन को काउंटर कर रहे भारत के पास राफेल के आने से बड़ी ताकत हासिल हुई है।कई विशेषज्ञ भारतीय राफेल को चीन के J-20 के टक्कर का मान रहे हैं। स्टील्थ कैटिगरी का चीनी लड़ाकू विमान के बारे में अभी दुनिया को उतनी जानकारी नहीं है जितनी राफेल के बारे में है। राफेल को हवा का सिकंदर कहा जाता है।

राफेल के हैमर मिसाइल से लैस होने के कारण भारत को बड़ी बढ़त हासिल हो चुकी है। यह मिसाइल किसी भी प्रकार के बंकर या सख्त सतह को पल में मटियामेट करने की ताकत रखता है। यह किसी भी स्थिति में बेहद उपयोगी है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश को जानकारी दी कि फाइटर्स अंबाला में सुरक्षित तरीके से लैंड कर चुके हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारत में राफेल लड़ाकू विमानों का पहुंचना हमारे सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है। यह मल्टीरोल एयरक्राफ्ट निश्चित ही हमारी वायुसेना की ताकत को बढ़ाएंगे।’ इसके साथ हा उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद किया।

भारत को राफेल मिलने से भारत अपने दुश्मनों से बड़ी ही आसानी से निबटा सकता है। कोरोना महामारी और चीन से चल रहे विवाद के बीच राफेल का आना बेहद खास माना जा रहा है।

Related posts

लखनऊ: लेखाकार ने काट ली हाथ और गले की नस, वजह कर देगी हैरान

Shailendra Singh

मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे

Rani Naqvi

27 नवंबर का राशिफल: आज आपके सितारे क्या कहते हैं, आइए जानें

Rahul