लखनऊः कोरोना महामारी के कारण पिछले डेढ़ साल से देश के ज्यादातर प्रमुख मंदिर बंद ही रहे हैं। जो मंदिर साल भर खुले रहते थे और हजारों भक्तों की भीड़ मौजूद रहती थी, वहां अब सन्नाटा छाया हुआ है। जो लोग साल में एक-दो बार अपने आराध्य के मंदिर में दर्शन करने जाया करते थे, वे अब कोरोना के कारण दूर हैं।
ऐसे में अब उन भक्तों के लिए ट्विटर एक नया स्थान बन गया है, जहां पर उन्हें प्रतिदिन अपने आराध्य के दर्शन होंगे और रोजाना आरती से लेकर सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे। आज हम आपको बताएंगे कि आप ऑनलाइन किन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।
श्री सिद्धिविनायक मंदिर
महाराष्ट्र के प्रमुख मंदिरों में से एक श्री सिद्धिविनायक मंदिर का ट्विटर अकाउंट तो कोरोना काल में बनाया गया। पिछले साल अगस्त में बने इस ट्विटर हैंडल पर रोजाना भगवान की आरती और श्रृंगार की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की जाती हैं।
🙏गणपती बाप्पा मोरया 🌺 मंगलमूर्ती मोरया 🙏 २२/०६/२०२१ pic.twitter.com/3nFgADmTsy
— Shri Siddhivinayak Temple (@SVTMumbai) June 21, 2021
शिर्डी साईंबाबा मंदिर
शिर्डी साईंबाबा मंदिर ट्रस्ट का ट्विटर अकाउंट बहुत पहले से बना है। यहां पर भी आपको साईंबाबा के आरतियों और श्रृंगार की फोटो और वीडियो देखने को मिल जायेंगे।
*!! 🕉️ साई राम !!*
*श्री साईबाबा संस्थान विश्वस्त व्यवस्था,शिर्डी*
*आरती :- माध्यान्ह आरती*
*मंगळवार २२ जून २०२१*
*!! 🕉️ Sai Ram !!*
*Shri Saibaba Sansthan Trust, Shirdi*
*Aarti* :- *Madhyan Aarti*
*Tuesday 22 June 2021* pic.twitter.com/4b88pu6uAv— Saibaba Trust Shirdi (@SSSTShirdi) June 22, 2021
श्री महाकालेश्वर मंदिर
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर का भी अपना ट्विटर खाता है। यहां पर भक्तों को महाकाल की आरती, भस्म आरती और श्रृंगार की फोटो और वीडियो रोजाना पोस्ट किए जाते हैं।
श्री जगन्नाथ मंदिर पुरी
ସନାତନ ଓ ନିତ୍ୟନୂତନ, ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରର ଧ୍ୱଜା ପରିବର୍ତ୍ତନ | ଜୟ ଜଗନ୍ନାଥ | pic.twitter.com/xqHGvFu4Zc
— Shree Jagannatha Temple, Puri (@JagannathaDhaam) June 21, 2021
उड़ीसा में स्थित भगवान जगन्नाथ पुरी मंदिर में एक बार दर्शन करने से तमाम पाप धुल जाते हैं। भक्तों को हमेशा से एक सपना होता है कि जीवन में एक बार उन्हें पुरी जाने का मौका मिले। ट्विटर पर बने मंदिर के अकाउंट ने भक्तों और भगवान के बीच की इस दूरी खत्म कर दिया है। यहां पर आपको रोजाना भगवान जग्गनाथ के दर्शन मिलेंगे। इसके साथ ही मंदिर की ऐतिहासिक ध्वजा बदलने का रिवाज भी देखा जा सकता है।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट ने साल 2018 में अपना ट्विटर अकाउंट बनाया था। शुरू में इस पर मंदिर ट्रस्ट के कामकाज से जुड़ी जरुरी पोस्ट की जाती थी, लेकिन पिछले साल से यहां पर रोजाना काशी विश्वनाथ की आरती और श्रृंगार की तस्वीरें पोस्ट की जाने लगी है। जिससे अब भक्त यहां भी भगवाना विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं।
आज दिनाँक 23-06-2021 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मंगला आरती के दर्शन।#ShriKashiVishwanath #Shiv #Mahadev #Baba #Temple #Nyas #ManglaAarti #darshan #blessings #Varanasi #Kashi #Jyotirlinga pic.twitter.com/pYFdoh2rC7
— Shri Kashi Vishwanath Temple Trust (@ShriVishwanath) June 23, 2021