featured दुनिया

बांग्लादेश में आम चुनाव आज, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम

SHEKH HASEENA बांग्लादेश में आम चुनाव आज, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम

नई दिल्ली: रविवार को बांग्लादेश में आम चुनाव होने वाले है। इन्ही चुनावों के मद्देनजर देश भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सेना के हजारों जवानों समेत छह लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, अर्धसैनिक बल और पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। बांग्लादेश में दो प्रमुख विपक्षी पार्टियां हैं।

बांग्लादेश में आम चुनाव आज, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम
बांग्लादेश में आम चुनाव आज, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम

इंटरनेट सेवाएं बंद

सेना ने अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए रविवार दे रात तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बांग्लादेश के प्रमुख विपक्षी नेता बेगम खालिदा जिया भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में सजा काट रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि शेख हसीना (71) रिकॉर्ड बनाकर चौथी बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बन सकती हैं। भारत के लिहाज से आवामी लीग की मुखिया शेख हसीना का प्रधानमंत्री बनना ज्यादा मुफीद माना जा रहा है, क्योंकि उनके कार्यकाल में दोनों देशों के रिश्तों में सुधार आया है।

लगातार तीन बार से प्रधानमंत्री हैं शेख हसीना

आपको बता दें कि शेख हसीना लगातार तीन बार से प्रधानमंत्री हैं। हालांकि, इस बार भी मुकाबला बांग्लादेश की दो बेगमों (हसीना और जिया) के बीच होगा। कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी पार्टी के चुनाव लड़ने पर रोक है। उसके उम्मीदवार निदर्लीय चुनाव लड़ रहे है। चुनाव के दौरान हिंसा की आशंका के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी गई है। हिंदुओं समेत दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। हाल में तीन हिंदू परिवारों के घरों को कट्टरपंथियों ने आग के हवाले कर दिया था।

जेल में हैं बेगम खालिदा जिया

मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं। उन्हें इसी साल 10 साल हुई है। जिया के चुनाव लड़ने पर रोक है। उनके बेटे तारिक रहमान भी लंदन में निर्वासन झेल रहे हैं। जिया की पार्टी ने पिछले आम चुनाव का बहिष्कार किया था।

Related posts

INS Surat: दुनिया देखेगी भारत की समुद्री ताकत, आज भारतीय नौसेना को मिलेगा नया विध्वंसक

Rahul

निर्मला सीतारमण ने भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्थमान का स्वागत करते हुए कहा कि आप पर गर्व है

bharatkhabar

पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखण्ड में परियोजनाओं का किया वर्चुअल लोकार्पण

Trinath Mishra