featured देश राज्य

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने थामा कांग्रेस का दामन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने थामा कांग्रेस का दामन

नई दिल्ली:चार हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक गीता कोड़ा गुरूवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गयीं हैं।

 

CONGRESS झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने थामा कांग्रेस का दामन

 

ये भी पढें:

 

नई दिल्ली में राष्ट्रीय पोषण मिशन-पोषण अभियान के अन्तर्गत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया
तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी,दिल्ली में डीजल 28 पैसे और पेट्रोल12 पैसे हुआ महंगा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर ने यहां बताया कि गीता कोड़ा नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुई हैं। इस मौके पर पार्टी के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह और पूर्व विधानसभाध्यक्ष आलमगीर आलम भी उपस्थित थे।

 

आपको बता दें गीता कोड़ा झारखंड के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं। वर्ष 2014 में वह लगातार दूसरी बार राज्य विधानसभा के लिए चुनी गयी थीं। इससे पूर्व इस विधानसभा क्षेत्र से उनके पति मधु कोड़ा 2005 में विधायक चुने गये थे और 2006 में वह कांग्रेस, राजद एवं झामुमो के समर्थन से राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। वह लगभग दो वर्ष तक मुख्यमंत्री थे और इस दौरान उन पर विभिन्न मामलों में चार हजार करोड रुपये का घोटाला करने के आरोप लगे थे जिसके चलते वह जमानत न मिलने से लगभग तीन वर्ष तक जेल में भी रहे।

 

ये भी पढें:

 

दिल्ली: किशनगढ़ ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार
केन्द्रीय वस्त्र राज्यमंत्री अजय टम्टा और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने नई दिल्ली में रेल मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की

 

By: Ritu Raj

Related posts

जयललिता की मौत पर एम्स की रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा

kumari ashu

क्या दिल्ली में 2 दिन का लगेगा लॉकडाउन ? गैस चैंबर’ बनी दिल्ली मुद्दे की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से किया सवाल

Neetu Rajbhar

Jammu & Kashmir: पुलवामा में आतंकी हमला, पुलिसकर्मी को मारी गोली, ज़ख़्मी

Rahul