गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में इन दिनों एक डीएम के आम लड़की से शादी करने की चर्चा काफी सुर्खिया बटोर रही है। दरअसल एक लड़की हमेशा अपनी कोई न कोई फरियाद लेकर गाजीपुर के डीएम संजय खत्री के पास आया करती थी। धीरे-धीरे उन दोनों की ये मुलाकात प्यार में बदल गई और दोनों एक दूसरे को पंसद करने लगे। इसके बाद दोनों के परिवार वालों की रजामंदी के बाद दोनों की शादी कर दी गई। शादी को लेकर लड़की के भाई ने बताया कि मेरी बहन और डीएम की शादी को लोग लव मैरिज मान रहे है, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकी दोनों की शादी दोनों के परिवार वालों की रजामंदी से हुई है।
आपको बता दें कि विजयलक्ष्मी के पिता रामजी वर्मा का निधन हो चुका है और उसके तीन भाई व दो बहने हैं। विजयलक्ष्मी कांवेंट इंटर कॉलेज में इंटर की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली चली गई थी। लड़की के भाई रंजीत ने बताया कि बहन से डीएम खत्री की मुलाकात दिल्ली में ही आईएस की तैयारी के दौरान हुई थी। उस समय दोनों दोस्त थे। बहन ने आईएस का एग्जाम दिया, लेकिन वो क्लियर नहीं कर पाई और वापस गाजीपुर आ गई। भाई ने बताया कि बहन की शादी के लिए काफी समय से रिश्ता देखा जा रहा था,लेकिन हमें कोई लड़का पसंद नहीं आया।
इस बीच संजय खत्री गाजीपुर के डीएम बनकर आए। बहन उनको पहले से जानती थी, इसलिए परिवारवाले उनके पास विजयलक्ष्मी का रिश्ता लेकर गए। संजय और उनके परिवारवालों को बहन पसंद थी। सभी की रजामंदी से दोनों की गाजियाबाद में शादी करा दी गई। बता दें कि संजय खत्री 2010 बैच के IAS अफसर हैं। वो मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं