देश भारत खबर विशेष

गौतम गंभीर- आतिशी के बीच खिंची तलवारें, नोटिश भेजने के बाद दिया ये बयान

gautam gambhir atishi 1 गौतम गंभीर- आतिशी के बीच खिंची तलवारें, नोटिश भेजने के बाद दिया ये बयान

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान से ठीक तीन दिन पहले पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रत्याशी आतिशी ने भाजपा प्रत्याशी गौतम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी मुख्यालय में अपने खिलाफ पर्चे बंटवाने का गौतम गंभीर पर आरोप लगाए हुए वह प्रेसवार्ता के दौरान रो पड़ीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गौतम गंभीर व भाजपा नेताओं ने क्षेत्र में उनके खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बंटवाए। इस आरोप से आहत पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और AAP प्रत्याशी आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा है।

इससे पहले विवादित और आपत्तिजनक पर्चा सामने आने के बाद इस पर्चे को पढ़ते हुए आतिशी रोने लगीं। उन्होंने कहा कि इस पर्चे में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर भी अपशब्द लिखे गए हैं।

उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में कहा- ‘मैं इस सबकी निंदा करता हूं। मैं भी एक परिवार से ताल्लुक रखता हूं और महिलाओं का सम्मान करता हूं।’
उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लालच में इतनी घटिया राजनीति पर उतर आई है। मैंने क्षेत्र में आने पर उनका स्वागत किया था, लेकिन पता नहीं था कि वह इस हद तक गिर सकते हैं।

आतिशी ने कहा कि मेरे चरित्र पर गंदे आरोप लगाए गए हैं। मेरे परिवार को लेकर, मेरे पिता, मेरी माता और मेरे पति को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि जब वह महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते तो पूर्वी दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या करेंगे। मैं तो एक पढ़ी-लिखी और सशक्त महिला हूं, अगर वह मेरे खिलाफ इस तरह के पर्चे बंटवा सकते हैं तो क्षेत्र की महिलाओं के लिए क्या करेंगे।

वहीं इस घटना पर टिप्पणी करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस प्रकार की घटिया राजनीति ने पूरे लोकतंत्र को शर्मसार किया है। हर पार्टी में महिलाएं चुनाव लड़ती हैं। हमारी पार्टी से भी लड़ रही है, और जब गंभीर को दिखाई दे रहा है कि हार रहे हैं तो एक महिला के खिलाफ इतने घटिया स्तर की राजनीति करने लगे। उन्होंने कहा कि यह पर्चें भाजपा का चरित्र बताते हैं। उन्होंने पीएम व गौतम गंभीर से प्रश्न पूछा कि क्या इसी तरह चुनाव जीतना चाहते हो।

Related posts

सभी ने तेजस्वी को किया अपने अंदाज में जन्मदिन विश, क्या कल बर्थडे बाॅय को मिलेगी सीएम की गद्दी

Trinath Mishra

नहीं रूक रहा बैंको मे घोटालों का सिलसिला, अब सामने आया एक और नया मामला

rituraj

गृहमंत्री राजनाथ सिहं बोले, 2032 तक $10 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य

bharatkhabar