Breaking News यूपी

शाहजहांपुर: गैस सिलेंडर फटने से हादसा, चार बच्चों समेत छह लोग बुरी तरह झुलसे

शाहजहांपुर: गैस सिलेंडर फटने से हादसा, चार बच्चों समेत छह लोग बुरी तरह झुलसे

शाहजहांपुर: उत्‍तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बुधवार सुबह यहां एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से चार बच्‍चों समेत छह लोग बुरी तरह से झुलस गए।

जिले में नदी किनारे बसे ग्राम दनियापुर में आज सुबह एक घर में बड़ा सिलेंडर लीक कर रहा था। इस दौरान घर में छोटे सिलेंडर से खाना बनाया जा रहा था, तभी बड़े सिलेंडर से लीक हो रही गैस से आग लग गई।

घायलों को रेफर किया गया लखनऊ  

इसके बाद आग तेजी से फैलने पर सिलेंडर फट गया और इस हादसे में चार बच्‍चों सहित छह लोग बुरी तरह से झुलस गए। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्‍पताल में सभी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्‍टर्स ने उन्‍हें लखनऊ रेफर कर दिया।

दरअसल, ग्राम दनियापुर निवासी अनिल टिक्की-चाट बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। आज सुबह अनिल की पत्नी रूबी अपने कमरे में पड़े टीनशेड के नीचे सभी के लिए नाश्ता बना रही थी। रूबी का आठ वर्षीय बेटा सौरभ, पांच वर्षीय विष्णु और एक साल का बेटा लल्ला भी पास ही बैठे हुए थे। इसी दौरान छोटे सिलेंडर में आग लग गई और बड़े सिलेंडर में भी कुछ लिकेज था, जिसके चलते बड़े सिलेंडर में भी आग लग गई।

तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर

इसके बाद तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया, जिससे टीनशेड उड़ गया। वहीं, पत्‍नी व बच्‍चों को बचाने के लिए दौड़े पति अनिल व देवर संजय भी गंभीर रूप से झुलस गए। इसके बाद आनन-फानन में घटना की जानकारी थाना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई।

जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सबसे पहले डायल 112, 1346 मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे छह लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्‍टर्स ने सभी को लखनऊ रेफर कर दिया।

Related posts

हम पाक में मंदिरों को तोडने नहीं देंगे: सईद

bharatkhabar

फर्रुखाबाद जिला जेल में कैदियों का हंगामा, पुलिस पर किए पथराव

Rahul srivastava

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर आज और कल बंद, आयुक्त ने दी जानकारी

Rahul