देश

नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार

Yogi 34 नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई में एक सामुहिक बलात्कार की वारदात सामने आई है। मुंबई उपनगर के ट्राम्बे क्षेत्र में रहनेवाली नाबालिग लड़की से भांडुप में उसके पिता के मित्र ने अपने साथियों के साथ सामूहिक बलात्कार किया और दूसरे दिन धमकाकर भगा दिया। लड़की ने घर आकर पूरी घटना की जानकारी अपने पिता को बताई।

Yogi 34 नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार

इसके बाद ट्राम्बे पुलिस ने अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

ट्राम्बे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्राम्बे में रहनेवाली 15 वर्षीया लड़की अपने पिता के मित्र के साथ बुधवार को घूमने गई थी। लड़की को घुमाने के बहाने वह उसे लेकर भांडुप में अपने मित्र के घर गया। बताया जा रहा है कि भांडुप में उसने अपने मित्रों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की के साथ दो दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया। बुधवार और गुरुवार को सामूहिक बलात्कार करके उसे डरा धमकाकर घर भेज दिया गया।

घर पहुंचकर लड़की ने अपने पिता से आपबीती बताई उसने बताया कि उसके दोस्तो ने ही उसके साथ क्या किया है। इसके बाद दोनों ट्राम्बे पुलिस थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 12 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Related posts

जन रक्षा यात्रा में बोले शाह, ‘वामपंथियों के स्वभाव में है हिंसा की राजनीति’

Pradeep sharma

जाकिर नाईक को भारत लाने के लिए मलेशिया से प्रत्यार्पण की अपील करेगी सरकार

Rani Naqvi

बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर बढ़ाई चौकसी

bharatkhabar