featured देश धर्म

देशभर में धूम-धाम से मनाया जायेगा गणेश चतुर्थी

ganesh 1024x683 1 देशभर में धूम-धाम से मनाया जायेगा गणेश चतुर्थी

देशभर में गणेश चतुर्थी के त्योहार को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस चतुर्थी को बहुत ही खास योग बन रहा है। माना जा रहा है कि ऐसा योग 126 साल बाद बना है। इस वर्ष 22 अगस्त यानी शनिवार को गणेश चतुर्थी मनाया जाएगा। इस पावन पर्व पर गणेशजी की पूजा अर्चना की जाती है और इस दिन गणेशजी को सभी देवताओं में सबसे पूजनीय माना जाता है। क्योकि यह दिन गणेशजी का होता है और कोई भी शुभ कार्य करने से पहले गणेश जी की आरती की जाती है। इस दिन लोग गणेश जी को अपने घर लाते हैं और गणेश चतुर्थी के ग्यारहवें दिन धूमधाम के साथ गणेश जी को विसर्जित कर दिया जाता है और अगले वर्ष जल्दी आने की प्रार्थना की जाती है। बता दें कि 22 अगस्त शनिवार के दिन गणेश चतुर्थी शाम 7:57 बजे तक है और हस्त नक्षत्र भी शाम 7:10 बजे तक है।

गणेश चतुर्थी मुहूर्त

इस दिन चौघड़िया मुहूर्त शुभ है। 22 अगस्त को दोपहर 12:22 बजे से शाम 4:48 बजे तक चर, लाभ और अमृत के चौघड़िया है। इस साल गणेश चतुर्थी ऐसे समय में मनाई जा रही है, जब सूर्य सिंह राशि में और मंगल मेष राशि में है। माना जा रहा है कि सूर्य और मंगल का यह योग 126 साल बाद बन रहा है। इस दिन का योग विभिन्न राशियों के लिए अत्यंत लाभदायी रहेगा। गणेश चतुर्थी पर जगह-जगह झांकी पांडाल सजाए जाते थे और प्रतिमाएं स्थापित की जाती है, लेकिन इस साल कोरोना के चलते गणेश जी की झांकियां लगाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।

गणेशजी का किया जाता विसर्जन

भाद्रपद शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। यह त्योहार महाराष्ट्र में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का त्यौहार दस दिनों तक होता है। इस त्योहार में भक्त अपने घरों में भगवान गणेशजी की प्रतिमा को स्थापित करते है। पांच, सात या ग्यारह दिन के लिए गणेशजी की प्रतिमा की स्थापना की जाती है। इसके बाद गणेशजी का विसर्जन किया जाता है। माना जाता है कि गणेश जी बुद्धि, विवेक, धन-धान्‍य, रिद्धि-सिद्धि के स्‍वामी है। उनको प्रसन्‍न करने से पूरे साल घर में शुभ शांति रहती है।

अशुभ माना जाता है चंद्रमा का दर्शन

बता दें कि भादप्रद शुक्‍ल चतुर्थी तिथि को चंद्रमा के दर्शन करना शुभ नहीं माना जाता है इसलिए इस दिन चांद के दर्शन करने से किसी भी प्रकार का कलंक लग जाता है। भगवान श्री कृष्‍ण जी को भी इसका कलंक लगा था। अगर इस दिन भूल से भी चंद्रमा के दर्शन हो जाएं तो प्रात:काल के समय सफेद वस्‍तुओं का दान किसी ब्राह्मणी को कर देना चाहिए।

Related posts

मशहूर हास्य बंगाली अभिनेता चिन्मॉय रॉय का दिल का दौरा पड़ने से निधन

bharatkhabar

फतेहपुर: कुएं में मिला छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Shailendra Singh

सुबह-ए-बनारस का आडवानी ने उठाया लुफ्त

piyush shukla