राज्य उत्तराखंड

जल्द बढ़ेगी गोरखा मिलिट्री इण्टर कॉलेज की लीज: गणेश जोशी

Gorkha Military College

देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बीते शनिवार को गोरखा मिलिट्री इण्टर कॉलेज में विधायक निधि से 4.80 लाख की लागत से निर्मित 400 सेट फर्नीचर का लोकार्पण किया। इस दौरान नेशनल सुब्रतो फुटबॉल कप एवं गंगा चेतन छात्रवृति प्राप्त छात्र-छात्राओं को विधायक जोशी ने प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किये। विधायक गणेश जोशी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालय की लीज को अगले 90 वर्षो तक बढ़ाये जाने के लिए मेरे द्वारा रक्षा मंत्री एवं रक्षा सम्पदा विभाग से लगातार सम्पर्क किया जा रहा है।

Gorkha Military College
Gorkha Military College

बता दें कि कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा भी स्वयं रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर गोरखा मिलिट्री इण्टर कॉलेज की लीज को अगले 90 वर्षो तक बढ़ाये जाने का अनुरोध किया जा चुका है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आश्वस्त किया कि जल्द ही विद्यालय की लीज बढ़ेगी। विधायक जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में फर्नीचर आपूर्ति किये जाने की बात पर क्षेत्र के 90 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों में फर्नीचर आपूर्ति हो चुकी है। कहा कि क्षेत्र के कुछ ही विद्यालयों में मात्र 1500 सेट फर्नीचर दिया जाना बकाया है। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष की निधि से यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

विद्यालय के उच्चीकरण को लेकर विधायक जोशी ने विद्यालय प्रबंधन पर समर्थन ना किये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि किसी को गणेश जोशी का नाम, तस्वीर पंसद ना आये या उनकी पार्टी पंसद ना आये लेकिन विद्यालय के उच्चीकरण से विद्यार्थियों के लाभ को उन्हें अपनी पंसद बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि उच्चीकरण के लिए सरकार द्वारा कारवाही पूर्ण की ली है किन्तु प्रबंधन की लेटलटीफी के कारण यह कार्य रुका हुआ है। विधायक जोशी ने बताया कि हमारे द्वारा शहीद द्वार निर्माण का कार्य चल रहा है और जल्द ही महावीर चक्र विजेता मेजर धन सिंह थापा के नाम से शहीद द्वार का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के मानिकशाह हॉल का जीर्णोद्वार किये जाने की घोषणा भी की।

गोरखा मिलिट्री इण्टर कॉलेज के प्रबंधक एडवोकेट एलबी गुरुंग ने अपने स्वागत भाषण में विद्यालय को फर्नीचर दिये जाने पर मसूरी विधायक गणेश जोशी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन को उम्मीद एवं आशा है कि विधायक जोशी द्वारा आगामी वर्षो में भी विद्यालय को विकास के माध्यम से लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गोर्खाली गीतों के माध्यम से स्वागत एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में नेशनल सुब्रतो फुटबॉल कप में गये 16 प्रतिभागियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इसके अतिरिक्त, गंगा चेतन छात्रवृति के अर्न्तगत वर्ष 2014 से 2017 तक के नौ छात्र-छात्राओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालो में शुभम किशोर, गंगा क्षेत्री, राहुल सिंह बिष्ट, विकास क्षेत्री, रामदेव, विकास कुमार, संजना क्षेत्री, राकेश चौधरी, श्रीनाथ नेगी मुख्य रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष राम सिंह थापा, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पीएस थापा, प्रधानाचार्य जेपी जगूड़ी, जिला पंचायत सदस्य संध्या थापा, भाजपा मण्डल महामंत्री दीपक पुण्डीर आदि उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थानःराज्यपाल ने कहा कि अटल के विचार और कार्य गहन शोध के विषय हैं

mahesh yadav

अपनों से दूर और अपनों द्वारा ठुकराए हए बुजुर्गों ने मनाई वृद्ध आश्रम में दिवाली

Rani Naqvi

नहीं देखी होगी ऐसी खुदकुशी, मरने से पहले मनाया मौत का जश्न

Rani Naqvi