featured धर्म भारत खबर विशेष

गणेश चतुर्थी पर देश भर में धूम,  हर तरफ गणपति बप्पा मोरया की गूंज

mumbai ganesh chaturthi 1536312383 lb गणेश चतुर्थी पर देश भर में धूम,  हर तरफ गणपति बप्पा मोरया की गूंज

नई दिल्ली। आज देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर तरफ गणपति बप्पा मोरया की गूंज है। महाराष्ट्र समेत पूरे देश में आज से 10 दिन के गणेशोत्सव की शुरुआत हो रही है जो अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त हो जाएगी। मान्यता है कि आज ही के दिन गौरीपुत्री गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन घर-घर में मंगलमूर्ति की स्थापना होती है। विधि विधान से गणेश की मूर्ति की स्थापना दोपहर में की जाएगी।

rtr45elv 647 091615122343 गणेश चतुर्थी पर देश भर में धूम,  हर तरफ गणपति बप्पा मोरया की गूंज

बता दें कि गणेश चतुर्थी के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। जयपुर में भी गणेश चतुर्थी बहुत ही धूम धाम से मनाई जा रही है। अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति ने कामना की है कि सभी लोगों को सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों को पावन पर्व गणेश चतुर्थी की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह तस्वीर चेन्नई की है।

ganesh chaturthi 2019 1567402139 गणेश चतुर्थी पर देश भर में धूम,  हर तरफ गणपति बप्पा मोरया की गूंज

वहीं मुंबई में इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। जगह-जगह पंडाल में बप्पा की प्रतिमा स्थापित करते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। भारी संख्या में श्रद्धालु बप्पा के दर्शन के लिए पंडालों में पहुंचते हैं। इस बार मुंबई में लालबाग के राजा का पंडाल ‘चंद्रयान 2’ की थीम पर तैयार किया गया है। इस पंडाल को देखने से ऐसा लग रहा है मानों भगवान गणेश चांद पर पहुंचे हों। पंडाल में अं‍तरिक्षयात्रियों के अलावा अंतरिक्षयान दिख रहे हैं।

b place of in lucknow ganesh fes 130918153105 गणेश चतुर्थी पर देश भर में धूम,  हर तरफ गणपति बप्पा मोरया की गूंज

वहीं बप्पा के दर्शन के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में सुबह से ही भक्तो का तांता लगा हुआ है। सिद्धिविनायक मंदिर को 100 तरह के फूलों से सजाया गया है। इस मौके पर बप्पा के दर्शन के लिए मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है। लोग अपने हाथों में फूल-मालाएं और आरती की थाल लेकर मंदिर की ओर दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस मौके पर मुंबई की छटा देखते बन रही है। लोगों में जश्न का माहौल है। लोग अपने-अपने घरों में भी गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

Related posts

कोरोनिल पर सवाल उठाना टु्च्चापन- बाबा रामदेव,158 देशों ने दी है मंजूरी

Yashodhara Virodai

सीएम तीरथ ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, PPE किट पहन जाना मरीजों का हाल

pratiyush chaubey

अगर आप भी करते हैं पॉवर बैंक का इस्तेमाल तो हो जाइए सावधान

Aditya Mishra