featured खेल देश

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के बेटे ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में वापसी करते हुए हासिल किय स्वर्ण

rathor खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के बेटे ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में वापसी करते हुए हासिल किय स्वर्ण

पुणे। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के बेटे मानवादित्य सिंह राठौर (19) ने शनिवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-21 ट्रैप निशानेबाजी स्पर्धा में खराब शुरुआत के बाद वापसी करते हुए स्वर्ण हासिल किया। 2004 के एथेंस ओलंपिक में रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह के बेटे मानवादित्य पुरुषों के फाइनल में शीर्ष पर रहे। वहीं मध्य प्रदेश की मछुआरे की बेटी मनीषा कीर ने महिलाओं की अंडर-21 ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। विश्व जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली मनीषा ओलंपियन मनशेर सिंह से प्रशिक्षण लेती है जिन्होंने दिल्ली की कीर्ति गुप्ता को 38-35 के स्कोर से हराया।

rathor खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के बेटे ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में वापसी करते हुए हासिल किय स्वर्ण

 

खराब शुरुआत करने वाले मानवादित्य ने जब लय हासिल की तब पिछले एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाले लक्ष्य शेरॉन अपनी लय खो बैठे और चौथे स्थान पर रहे। हरियाणा के भोवनीश मेनडिराटा और उत्तर प्रदेश के शार्दुल विहान ने क्रमश दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। सुनहरी सफलता के बाद मानवादित्य ने कहा कि आपके पास दो विकल्प होते हैं- या तो लड़ो या हार मान लो। आप जब अभ्यास में काफी मेहनत करते हैं तो आपका दिल हार मानने को नहीं कहता। आप उसके लिए लड़ते हैं जो आपके लिए सही है। मुझे अपने आप को परखने का समय मिला। मेरा मानना है कि दवाब जरूरी है क्योंकि यह आपको सचेत रखता है। आपको बस अपने आप को ज्यादा सोचने से बचाना होता है। मेरे माता-पिता ने मुङो अच्छी तरह से गाइड किया है। मैं सही हाथों में हूं।

पंजाब के भारोत्तोलकों ने छह में से तीन स्वर्ण पदक जीतकर इस खेल में शनिवार को अपना दबदबा दिखाया। मेजबान महाराष्ट्र के लिए शनिवार का दिन अच्छा नहीं रहा लेकिन इसके बावजूद वह भारोत्ताेलन में छह स्वर्ण के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। आंध्र प्रदेश के एएसआरके यादव दिन के स्टार साबित हुई जिन्होंने बड़े अंतर के साथ लड़कों के अंडर-17 स्पर्धा में कुल 267 किलो ग्राम का वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

Related posts

सीएम योगी से मिले महंत नरेंद्र गिरि, मतांतरण और कांवड़ यात्रा पर हुई चर्चा

Aditya Mishra

लोग नौकरी चाहते हैं और सरकार उनके लिये क्या कर रही है: मंत्री श्रवण कुमार

Trinath Mishra

आरएसएस की इफ्तार पार्टी में पाक उच्चायुक्त को निमंत्रण नहीं

bharatkhabar