बिज़नेस

लंदन पहुंचे गडकरी, शहरी परिवहन पर मिलकर काम करेंगे भारत-ब्रिटेन

nitin gadkari

नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच शहरी परिवहन क्षेत्र में नीति नियोजन, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और संस्थागत संगठन में सहयोग के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर होंगे। केन्‍द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी और जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने लंदन में ब्रिटेन के परिवहन सचिव क्रिस ग्रेयलिंग से मुलाकात की और दोनों ने एक समझौता पत्र के मसौदे पर चर्चा की।

nitin gadkari
nitin gadkari                                                               

बता दें कि समझौता पत्र के मसौदे में परिवहन क्षेत्र में दोनों देशों के बीच विशेषज्ञता का आदान-प्रदान एवं तकनीक के जरिए परिवहन सुगमता को बढ़ावा देने के लिए आपसी सहयोग शामिल है। ऐसे नीतिगत सुधारों की भी आशा व्यक्त की गई है जिससे परिवहन क्षेत्र में बेहतर ग्राहक सेवाओं, आंकड़ों का विश्लेषण और सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली के जरिए बदलाव आए। इस समझौते से देश में डिजिटल लेनदेन और अधिक क्षमता वाले डीजल और इलेक्ट्रिक वाहनों के चलन को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं नितिन गडकरी के इस वर्ष मई में लंदन दौरे के बाद इस समझौते पर हस्ताक्षर के बारे में निर्णय हुआ है। इस दौरे पर उन्होंने लंदन परिवहन और भारतीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के बीच द्विपक्षीय सहयोग के प्रावधानों को अंतिम रूप दिया जिनमें शहरी क्षेत्रों में परिवहन से जुड़े समाधानों और अन्य गतिविधियों को शामिल किया गया है। लंदन दौरे के दौरान गडकरी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के एक सत्र को भी संबोधित करेंगे।

Related posts

वसुंधरा राजे अगले माह जैतून चाय आलिव टी को करेगीं लाँच

Srishti vishwakarma

आसियान-भारत: शुरू हुआ दो दिवसीय शिखर

Rani Naqvi

चीन को भारत सरकार ने फिर दिया झटका, एक साथ ब्लॉक किए 232 मोबाइल ऐप्स

Rahul