featured यूपी

इम्युनिटी बूस्टर के दाम हो रहे बूस्ट, जानिए क्‍या बोले लखनऊवासी

इम्युनिटी बूस्टर के दाम हो रहे बूस्ट, जानिए क्‍या बोले लखनऊवासी

लखनऊ: राजधानी में कोविड की दूसरी लहर के बाद इम्युनिटी बूस्टर के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। डॉक्टर्स का भी यही मानना है कि इस महामारी के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को इम्युनिटी बूस्टर लेना जरूरी है।

इसके अलावा जो लोग संक्रमित हो चुके हैं, उन्हें भी अपनी इम्युनिटी बढ़ाने की जरूरत है। असल में किसी शख्स की इम्युनिटी मजबूत होगी तो उसके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। मगर, कोरोना काल में इम्युनिटी बढ़ाने वाले फल और सब्जियों के रेट भी काफी बूस्ट हो चुके हैं। इससे महिलाओं के किचन का बजट भी बिगड़ चुका है।

थोक में आ रहे हैं सस्ते

दरअसल, इम्युनिटी बढ़ाने वाले फल और सब्जियों की बात करें तो इनके रेट थोक में इतने नहीं बढ़े हैं, जितने फुटकर व्रिकेताओं ने बढ़ा दिए हैं। फुटकर में रेट बढ़ने से फसल उगाने वालों किसानों को इसका फायदा भी नहीं मिल रहा है, जबकि आम पब्लिक को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।

वहीं, नवीन थोक दुबग्गा सब्जी मंडी के विक्रेताओं का कहना है कि वह फुटकर विक्रेताओं को इतने महंगे दाम में सब्जी और मौसमी फल नहीं देते हैं, जितने महंगे दाम वह जनता से वसूल कर रहे हैं। हालांकि, इस वक्त मार्केट में आम पब्लिक की इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले फल और सब्जियों की डिमांड बहुत है।

दुबग्गा सब्जी मंडी की रेट लिस्ट:

      फल-सब्‍जी               दाम            

  • सेब                       120 रुपए किलो
  • अनार                   100 रुपए किलो
  • कीवी                    60 से 80 रुपए एक पीस
  • अनानास              60 रुपए पीस
  • अदरक               200 रुपए किलो
  • गाजर                   80 रुपए किलो
  • पत्ता गोभी            60 रुपए एक पीस
  • टमाटर                60 रुपए किलो
बारिश में बढ़े दाम

दुबग्गा मंडी के फुटकर दुकानदारों ने बताया कि, इस वक्त फल और सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं, इसलिए हम लोग भी उसी हिसाब से फल बेच रहे हैं। जबकि प्री-मानसून और कोरोना काल में फल नहीं मिल रहे हैं। वहीं, फुटकर दुकानदार रिंकू ने बताया कि, सेब डेढ़ सौ रुपए किलो हो गया है। अनार आदि फल भी मंहगे हो चुके हैं। ऐसे में हम लोग भी क्या करें, जब हमें महंगे दाम पर मिल रहा है तो हम भी उसी रेट में बेंच रहे हैं।

निर्धारित हों दाम

गोमतीनगर, विभूतिखंड की रहने वाली नेहा सिहं ने कहा कि, इस वक्त महामारी के चलते हर कोई यूनिटी बूस्ट करने वाले फल और सब्जियां खरीदना चाह रहा है। सभी के दाम काफी बढ़ चुके हैं। विक्रेता मनमाने ढंग से ग्राहकों से पैसा वसूल कर रहे हैं। इनका निर्धारित दाम होना चाहिए। वहीं, लालकुंआ की रहने वाली विभा दुबे का कहना है कि कोविड-19 से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन करना भी जरूरी है। इसके अलावा अच्छी इम्युनिटी जरूरी है, लेकिन इम्युनिटी बूस्टर के दाम आसमान छू रहे हैं। इनके रेट पर भी लगाम लगनी जरूरी है।

Related posts

मिशन शक्ति के तहत आज सीएम करेंगे महिलाओं से संवाद, जानिए पूरा कार्यक्रम

Aditya Mishra

फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर के साथ यामी गौतम ने रचाई शादी, सभी को किया सरप्राइज

pratiyush chaubey

सीएम योगी ने यहां पर तैनात अफसरों को चेताया

sushil kumar