featured दुनिया देश

लाल किले से पीएम ने कहा, बेटियां सात समुंदर को तिरंगे से रंग कर आ रहीं है

betiyan लाल किले से पीएम ने कहा, बेटियां सात समुंदर को तिरंगे से रंग कर आ रहीं है

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर  पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि हम यह पर्व तब मना रहे हैं, जब हमारी बेटियां  ने सात समुंदर पार किया, और सातों समुंदर को तिरंगे से रंग कर हमारे बीच लौट आईं। हमारे वीरों ने एवरेस्ट पर जाकर तिरंगा फहराया है। मगर इस मौके पर मैं याद करूंगा कि जंगलों में जीने वाले आदिवासी बच्चों ने एवरेस्ट पर झंडा फहराकर तिरंगे की शान को और बढ़ा दिया है।

 

betiyan लाल किले से पीएम ने कहा, बेटियां सात समुंदर को तिरंगे से रंग कर आ रहीं है
लाल किले से पीएम ने कहा, बेटियां सात समुंदर को तिरंगे से रंग कर आ रहीं है

 

स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया GST का जिक्र

तिरंगे की शान के लिए देश के सेना के जवान अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं-पीएम

पीएम मोदी ने जवानों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि तिरंगे की शान के लिए देश के सेना के जवान अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं। हमारे अर्धसैनिक बल जीवन खपा देते हैं। हमारे पुलिस बल के जवाब आम आदमी की रक्षा के लिए दिन रात देश की सेवा में लगे रहते हैं। मैं सभी जवानों को उनकी महान सेवा और त्याग तपस्या के लिए आज तिरंगे झंडे के सामने नमन करता हूं,और शुभकामनाएं देता हूं।आपको बता दें कि देश की बेटियों ने हाल ही में विश्व स्तर की प्रतियोगिता को जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। उसी कड़ी के कुछ खास नाम आपको बताते हैं,जिनमें मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम किया था।

आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में 18 साल की भारतीय रनर हिमा दास ने इतिहास रच दिया

बीते महीने फिनलैंड में हुई आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में 18 साल की भारतीय रनर हिमा दास ने इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं के 400 मीटर फाइनल रेस में 51.46 सेकंड समय निकालते हुए टॉप पोजिशन हासिल कर गोल्ड मेडल जीता।हेमा की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ खेल जगत के लोग भी उनकी तारीफ करते हुए बधाई दी थी।आपको बता दे कि हेमा दास ने जीत के बाद सबसे पहले तिरंगे को चूमा ता जिस पर मोदी ने कहा था कि हेमा दास का यह मूवमेंट उनके हृदय को छू गया। उन्होंने कहा था कि हेमा का देश प्रेम देखकर मै बहुत खुश हूं।

महेश कुमार यदुवंशी  

Related posts

मेरठ दौरे पर योगी, सरकार के विजन को रखा जनता के सामने

yogesh mishra

इलाहाबाद में पीएम मोदी का भव्य स्वागत (वीडियो)

bharatkhabar

क्या बीजेपी बना पाएगी राज्यसभा मे उपसभापति?

Breaking News