featured उत्तराखंड देश राज्य

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन के मौके पर लगाया गया मुफ्त रक्तदान शिविर

cm rawat

देहरादून। बीजेपी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्म दिन सेवा दिवस के रूप में मना रही है। इसकी जानकारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दी है। उन्होंने सीएम रावत को जन्मदिन का बधाई देते हुए कहा कि उनके शासन में उत्तराखंड में सुशासन स्थापित हुआ और विकास के मामले में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। आम लोगों में उनके प्रति विश्वास पैदा हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेशभर में सीएम रावत का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाएगी और इसके तहत रक्तदान, स्वच्छता, सेवा कार्य, धार्मिक कार्य किए जाएंगे।

cm rawat
cm rawat

वहीं सीएम राव ते जन्मदिन पर उत्तराखंड के पवेलियन ग्राउंड में मुफ्त रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें यूथ फाउंडेशन के सभी छात्रों ने बढचढ़ कर हिस्सा लिया। यहां सीएम के जन्म दिन पर रक्तदान का आयोजन किया गया। बीजेपी ने सीएम रावत के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया। उत्तराखंड में सीएम रावत द्वारा किए गए कामों से वहां कि जनता और सरकार दोनों ही खुश है जिसके चलते उनके जन्मदिन को सेवा दिवस का रूप दिया गया।

बता दें कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत भारतीय गणराज्य के उत्तराखंड राज्य के राजनेता तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक हैं।17 मार्च 2017 को उत्तराखंड के मुख्य मंत्री नियुक्त हुए। रावत के पिता का नाम प्रताप सिंह और माता का नाम बोद्धा देवी है। रावत का विवाह सुनीता से हुआ। सुनीता रावत शिक्षि‍का हैं और देहरादून में नियुक्‍त हैं। इनकी दो पुत्रि‍यां हैं। रावत का राजनीति सफर 1979 में शुरू हुआ और इसी साल वो स्वयंसेवक संघ से जुड़े। 1981 में संघ के प्रचारक के रूप में काम करने का उन्होंने संपल्प लिया।

Related posts

कश्मीर घाटी में तनाव के बाद अमरनाथ यात्रा रोकी गई

bharatkhabar

28 सितंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘बाणसागर नहर परियोजना’ राष्ट्र को समर्पित की

mahesh yadav