featured भारत खबर विशेष

उल्का पिंड के नाम पर फौजी से करोड़ों की कैसे की गई ठगी?, वजह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे..

ulka 2 उल्का पिंड के नाम पर फौजी से करोड़ों की कैसे की गई ठगी?, वजह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे..

उल्का पिंड कितने खास और भयंकर होते हैं वैज्ञानिक समय-समय पर इसकी जानकारी हम सभी तक पहुंचाते रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है किसी से उल्का पिंड के नाम पर किसी से ठगी हुई है। अब आप सोच रहे होंगे कि, उल्का पिंड के नाम पर कोई कैसे ठगी कर सकता है। तो हम आपसे इतना ही कहेंगे उल्का पिडं सिर्फ तबाही ही नहीं मचाते बल्कि बेदह कीमती भी होते हैं। यही कारण है कि, उल्का पिंड के नाम पर करोड़ो की ठगी हुई है।

ulka 2 5 उल्का पिंड के नाम पर फौजी से करोड़ों की कैसे की गई ठगी?, वजह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे..
यूं तो आपने ठगी की कई किस्से सुने होंगे। मगर देहरादून में एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है। एक रिटायर्ड फौजी को उल्का पिंड बेचने का नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी हुई है। ठगी की इस घटना में शिकार हुए व्यक्ति का नाम खिलाफ सिंह बिष्ट है जिनको यूनिवर्सल माइंस एंड मिलर्स टर्नर कॉरपोरेशन इन इंडिया कंपनी का एक व्यक्ति साल 2017 में मिला था। उसने बताया था कि विष्ट का एक क्लाइंट जो जम्मू और हिमाचल में काम करता है, उसके पास उल्कापिंड है जिसकी बाजार में कीमत 5 हजार करोड़ रुपये है। वह व्यक्ति उल्का पिंड को 10 करोड़ में बेचेगा। साथ ही ये भी बताया गया कि उसकी साइंटिफिक परीक्षण में करीब 10 लाख रुपये लगेंगे। लालच में आकर पीड़ित ने अलग-अलग तरीके से करीब डेढ़ करोड़ रुपये कंपनी को दे दिए। बाद में पता चला कि मामला फ्रॉड है जिसकी तहरीर विष्ट ने पुलिस को दी है।

पुलिस के मुताबिक उल्कापिंड के नाम से ठगी के इस मामले में पुलिस को तहरीर मिली है। इसमें लिखा गया है कि कैसे उल्कापिंड के नाम से ठगों ने उसको 5 हजार करोड़ का मालिक बनाने के सपने दिखाए, जिसके चलते पीड़ित ने अलग-अलग समय पर झांसे में आ कर डेढ़ करोड़ रुपये दिए हैं। लेकिन उसे न तो उल्कापिंड मिला न ही पैसा वापस आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

https://www.bharatkhabar.com/hinduist-fire-brand-leader-lg-in-jammu-and-kashmir/
उल्का पिंड के झांसे में लेकर सभी नामजद आरोपियों ने पीड़ित फौजी को धर्मशाला, दिल्ली और कश्मीर तक के चक्कर कटवाए। साथ ही जादुई उल्का पिंड दिखाने और जांच पड़ताल करने के नाम पर पूरा फर्जीवाड़े का नाटक रचा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सलीम नामक व्यक्ति समेत नामजद आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें आसमान से जब उल्का पिंड गिरते हैं तो उनमें कई सारी बेशकिमती धातु होती हैं। जिसकी वजह से उनकी कीमत करोड़ों रूपये होती है। इसी कारण के चलते कुछ लोगों ने फौजी को बेवाकूफ बनाते हुए पैसे ठगे। मामले के सामने आने के बाद सभी हैरान हो गये हैं।

Related posts

तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा गिरफ्तार, पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी करने का आरोप

Rahul

कल्याण सिंह समेत इन नेताओं को नहीं मिला राम जन्मभूमि पूजन का न्यौता, वजह कर देगी हैरान

Rani Naqvi

पुलवामा :- पांच कश्मीरी अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस

bharatkhabar