हेल्थ

फ्रांस में मिला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

Sars CoV 2 Variants फ्रांस में मिला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

फ्रांस में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट मिला है। इस नए वेरियंट में 46 म्यूटेशन देखे गए हैं। हालांकि, फिलहाल इस वेरियंट पर शोध होना बाकी है। शुरुआती आंकड़ों से पता चला है कि इस नए वेरिएंट की फिलहाल ज्यादा संक्रमण दर नहीं है।

वैज्ञानिकों को चिंता इस बात की है कि नया वेरिएंट फ्रांस की सीमा के बाहर ब्रिटेन में प्रवेश कर सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें :-

सांसद मनोज तिवारी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

सभी वेरियंट से अलग है B.1.640.2.
कोरोना के अभी तक जितने भी वेरिएंट सामने आए हैं। उन सबसे यह वेरिएंट काफी अलग है क्योंकि वैज्ञानिकों को अभी तक B.1.640.2.में ऐसा कुछ भी नहीं मिला है, जो अब तक सामने आए वेरिएंट में हो। इस वेरिएंट में असामान्य संयोजन देखे गए हैं, वैज्ञानिकों का कहना है कि नया वैरिएंट कई आनुवांशिक परिवर्तनों को दिखाता है।

इसकी खोज मेडिटरेनी इंफेक्शन यूनिवर्सिटी हॉस्टपिटल इंस्टीट्यूट ने की है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से अब तक इस नए वैरिएंट पर कोई भी जांच शुरू नहीं की गई है।

एक महीने पहले सामने आया था केस 
कोरोना के इस नए वेरिएंट का पहला मामला नवंबर में सामने आया था, लेकिन दुनिया भर के वैज्ञानिकों का ध्यान इस पर अब गया है। दावा है कि संक्रमित नवंबर में वह तीन दिन की कैमरून की यात्रा कर फ्रांस लौटा था। यहां उसको सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया।

Related posts

‘शेयर्ड साइकोटिक डिसऑर्डर’ है एक अजीब बीमारी, हो सकता है घातक प्रभाव

mohini kushwaha

बच्चे ने गलती से पिया तेजाब फिर हुआ खतरनाक हादसा

mohini kushwaha

हवा से फैलता है वायरस, एक स्टडी में किया गए ये दावे

pratiyush chaubey