featured छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कोरोना वायरस का चौथा संक्रमित मिला, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7

कोरोना वायरस 2 4 छत्तीसगढ़ के रायपुर में कोरोना वायरस का चौथा संक्रमित मिला, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार को कोरोना वायरस का चौथा संक्रमित मिला। बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय युवक यूके से लौटने के बाद देवेंद्र नगर स्थित घर में ही रह रहा था। जब पड़ोसियों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। प्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7 हो गई। इससे पहले राजनांदगांव, भिलाई और बिलासपुर से भी कोरोना का एक-एक केस सामने आ चुका।

जानकारी के मुताबिक, यूके से लौटने के बाद युवक ने अपनी जानकारी छिपा रखी थी। स्वास्थ्य टीम ने युवक के सैंपल लिए और होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी। युवक की शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नया केस मिलने की पुष्टि की है। 

 19 मार्च को सामने आया था पहला मामला

  • 19 मार्च : रायपुर की समता कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिली। वह लंदन से लौटी थी। 
  • 25 मार्च : 2 मामले सामने आए। पहला राजनांदगांव में और दूसरा रायपुर में ही। राजनांदगांव के भरकापारा निवासी 30 वर्षीय युवक थाईलैंड से घूमकर लौटा था। वहीं, रायपुर के सुभाष स्टेडियम इलाके की रहने 30 वर्षीया युवती लंदन से लौटी थी। जानकारी छिपाने पर युवती पर एफआईआर दर्ज की गई।
  • 26 मार्च : 3 नए केस बिलासपुर, रायपुर और भिलाई में सामने आ गए। बिलासपुर के रामालाइफ में 64 वर्षीया महिला का सैंपल पॉजिटिव आया। महिला दुबई से लौटी थी और अपनी जानकारी छिपाई। वहीं, भिलाई जोन सेक्टर 2 के खुर्सीपारा का रहने वाला युवक भी दुबई से लौटा। उसमें भी पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि रायपुर के रामनगर में 60 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव मिले। उनकी राज्य या विदेश यात्रा की कोई हिस्ट्री नहीं है। 

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही घोटालेबाजी, अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर गरीब

Shailendra Singh

मुख्यमंत्री योगी ने कहा राम के नाम का दीया जलाएं, दिवाली बाद शुरू होगा काम

mahesh yadav

रायगढ़ःपीएम ने किया 4 हजार करोड़ की मोहनपुरा बृहद सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया

mahesh yadav