उत्तराखंड

देहरादून में देह व्यापार में पकड़ी गई चार महिलाएं

four, women, caught, body, trade, dehradun, police, arrest

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक बार फिर अनैतिक देह व्यापार का मामला समाने आया है। दून पुलिस ने बुधवार को शहर के जाखन क्षेत्र के एक अपार्टमेन्ट पर छापा मारकर देह व्यापार की महिला संचालिका सहित छह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का ​खुलासा करते हुए बताया कि स्थानीय लोगों से शिकायत मिली कि जाखन क्षेत्र में श्रीनिवास अपार्टमेन्ट के एक फ्लैट में वैश्यावृत्ति की जा रही है।

four, women, caught, body, trade, dehradun, police, arrest
Women arrest

शिकायत पर क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में थाना राजपुर की पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई तो श्रीनिवास अपार्टमेन्ट दून विहार जाखन में फ्लैट के अन्दर से दो अभियुक्त व चार युवतियां मिली। जिनमें से एक महिला अभियुक्ता (संचालिका) व एक अभियुक्त (संचालक) व एक ग्राहक व तीन पीड़ित महिलायें पकड़ी गई हैं। पकड़े गये संचालक व संचालिका ने पूछताछ पर बताया वह पहले दिल्ली में व्यापार करते थे। अभी कुछ दिन पूर्व ही राजपुर क्षेत्र में किराये का मकान लेकर उन्होंने यह व्यापार शुरू किया था।
संचालक व संचालिका ने बताया पीड़ित महिलाओं को मोटी रकम लेकर मसूरी, ऋषिकेश, सहस्रधारा, आदि पर्यटक स्थलों के होटलों में ग्राहकों के साथ भेजते हैं।

  • अनन्त त्रिपाठी पुत्र नागेन्द्र त्रिपाठी नि0 ग्राम बभनवली थाना मेहनगर जिला आजमगढ़ उप्र (संचालक)
  • सुनैना देवी पत्नी नवीन महतो मूल निवासी ग्राम लाधा अंचल केवरी दंरभंगा बिहार (संचालिका)
  • मोहित त्यागी पुत्र अशोक त्यागी नि0 हर्ष विहार थाना हर्ष विहार दिल्ली (ग्राहक)

महिला पीड़िताएं

दो महिला दिल्ली की रहने वाली है और दो नेपाल की रहने वाली है ।
बरामद समान- 15000 रुपए नगदी 06 मोबाइल फोन।

Related posts

उत्तराखण्ड का भ्रमण करेंगे सेशल्स देश के राष्ट्रपति, सुरक्षा को लेकर कड़े इंतेजाम

mohini kushwaha

तकनीकी विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का सीएम ने किया लोकार्पण

lucknow bureua

2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड का लक्ष्य करेंगे पूरा- CM धामी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Rahul