Breaking News यूपी

लखनऊ में दो करोड़ की उगाही करने वाले गिरफ्तार, कर रहे धोखाधड़ी

लखनऊ में दो करोड़ की उगाही करने वाले गिरफ्तार, कर रहे धोखाधड़ी

लखनऊ: एसटीएफ टीम को लखनऊ में बड़ी कामयाबी मिली। जहां कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फर्जी OSD बनकर अधिकारियों से उगाही कर रहे थे।

दो करोड़ की उगाही करते चार गिरफ्तार

चार लोग ऐसे पकड़े गए जो लगातार कुछ अफसरों को निशाना बनाते थे। जिनके खिलाफ कोई शिकायत मिलती थी, उन से अवैध वसूली का धंधा शुरू होता था। मुख्यमंत्री के ओएसडी बनकर ठगी करने का काम उनकी तरफ से किया जा रहा था। इस गिरोह पर उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की नजर बनी हुई थी। सचिवालय के पास से इन सभी चारों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के पास से बरामद फर्जी परिचय पत्र और मोबाइल फोन

सचिवालय से गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के पास से 14 मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके साथ ही उनके पास फर्जी परिचय पत्र भी मौजूद था। विभिन्न विभाग के अधिकारियों की लिस्ट और अन्य सामान बरामद किया गया। अंदाजा लगाया जाता है कि यह लोग पहले से ही पूरी रिसर्च करके अधिकारियों की लिस्ट बनाते थे। इसके बाद उगाही करने का काम शुरू होता था।

यह सभी आरोपी इसके पहले भी ठगी के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। लोगों को झांसे में लेकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। अफसर भी कई बार इनकी बातों में आकर डर जाते थे और मुंह मांगी रकम देने के लिए मजबूर हो जाते थे। पूछताछ में पता चला कि इन चारों आरोपियों ने अभी तक कुल 2 करोड़ रुपए की रकम उगाही में वसूली है।

Related posts

लखनऊ में ओवरटेक करते समय हादसा, ट्रक पलटने से ड्राइवर की मौत

Shailendra Singh

भाजपा के सम्भावित प्रत्याशी ब्रजेश वर्मा ने किया अाचार सहिंता का उल्लंघन

kumari ashu

Independence Day: मुख्यमंत्री योगी ने छठीं बार फहराया तिरंगा, प्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं

Nitin Gupta