featured यूपी

UP: औरैया में सेल्‍फी लेते समय यमुना नदी में डूबीं चार लड़कियां, दो की मौत

UP: औरैया में सेल्‍फी लेते समय यमुना नदी में डूबीं चार लड़कियां, दो की मौत

औरैया: उत्‍तर प्रदेश के औरैया जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक तिलक समारोह में शामिल होने आईं लड़कियां यमुना नदी में डूब गईं। इनमें से दो के शव बरामद किए गए हैं, जबकि दो लापता लड़कियों की तलाश जारी है।

दरअसल, यह पूरी घटना अयाना थाना क्षेत्र के फरिहा ग्राम की है। जानकारी के अनुसार गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने आईं चार लड़कियां यमुना नदी में डूब गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब वो सेल्‍फी लेने के लिए नदी के पानी में खड़ी हुईं।

सेल्‍फी लेते समय डूबीं   

तीन लड़कियां यमुना नदी के पानी में खड़े होकर सेल्फी ले रही थीं तभी अचानक वह डूबने लगीं। इस पर चौथी लड़की डूब रहीं सहेलियों को बचाने के लिए नदी में गई और वह भी डूब गई। नदी में चार लड़कियों के डूबने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

स्‍थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से लड़कियों की तलाश शुरू की। खोजबीन में गोताखोरों ने दो लड़कियों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि दो लड़कियां लापता हैं। खबर लिखे जाने तक गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश भी जारी थी।

Related posts

Share Market Today: शेयर बाजार ने की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स 350 अंक बढ़ा, निफ्टी 19,500 अंक पार

Rahul

विवादित राफेल सौदे को लेकर संसद में कैग की रिपोर्ट पेश किए जाने की संभावना

Rani Naqvi

16 साल पुराने मामले में राम रहीम के अलावा तीन अन्य दोषियों को आज सुनाई जाएगी सजा

Rani Naqvi