Breaking News featured उत्तराखंड देश धर्म भारत खबर विशेष

शीतकाल से चार धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित, जानें कब तक हो सकेंगे भगवान के दर्शन

9e96f9a4 a1c5 404b 8c44 40572386dd72 शीतकाल से चार धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित, जानें कब तक हो सकेंगे भगवान के दर्शन

उत्तराखंड। चार धाम घूमने वालों भक्तों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानकरी है। कोई भी भक्त इस जानकारी के मिले बिना परेशानी में पड सकता है। क्योंकि उत्तराखंड चार धाम के शीतकाल हेतु कपाअ बंद होने की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। 15 नवंबर से धीरे-धीरे चारों धामों को बंद कर दिया जाएगा। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। शीतकाल आते ही चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी जाती हैं।

बता दें कि शीतकाल शुरू होने वाला है। जिसके चलते उत्तराखंड में सभी चार धामों के कपाट बंद करने की तिथि घोषित की जा चुकी है। कहीं ऐसा ना हो कि आप भगवान के दर्शन करने से रह जाएं। आप जितनी देर करेंगे उतने ही भगवान के दर्शन करने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि चारों धामों को बंद करने के लिए विधि-विधान और पंचाग गणना के बाद सभी तिथियां घोषित की गई हैं। इसी के साथ आगे जानकारी के लिए बता दें कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर 2020 शाम 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद किए जाएंगे। इसी के साथ श्री केदारनाथ धाम 16 नवंबर को भैयादूज के दिन प्रातः 8 बजकर 30 मिनट पर कपाट बंद हो जाएंगे।

इतना ही नहीं यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट जल्द बंद करने का फैसला लिया गया है। यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के अवसर पर 16 नवंबर 2020 को पूर्वाह् में बंद हो जाएंगे। वहीं इसी के साथ-साथ गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के अवसर पर 15 नवंबर 2020 को पूर्वाह् में शीतकाल की वजह से कपाट बंद हो जाएंगे।

Related posts

रेप पीड़ित छात्रा ने नदी में लगाई छलांग,9 अगस्त को दो दरिंदो ने बनाया था अपनी हवस का शिकार

rituraj

अर्थव्यवस्था आने वाले समय में जबरदस्त तरीके से बढ़ेगी, जानें वित्त मंत्री ने क्यों कही ये बात

Trinath Mishra

लखनऊ: जेई किशोरी लाल की लापरवाही से दर्जनों लोगों की जान जोखिम में, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh