Breaking News featured धर्म

नवम्बर माह में कैसा है आपका भाग्य जाने 12 राशियों के राशिफल से

zodiac 2 नवम्बर माह में कैसा है आपका भाग्य जाने 12 राशियों के राशिफल से

नई दिल्ली। साल 2017 के नवम्बर माह इस साल का आखिरी दूसरा माह है इसके बाद केवल एक माह बाद नया साल आ जायेगा। इसके पहले ये माह आपके लिए क्या कुछ नया लेकर आया है। ये जानना बहुत ही जरूरी है, कि ये माह आपके लिए क्या कुछ नया लेकर आया हुआ है। ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के लग्न कुंडली से आई राशि के अनुसार यहां पर इस माह में 12 राशियों के राशिफल दिए जा रहे हैं। इन राशिफलों के जरिए आप जान सकते है या अनुमान लगा सकते हैं आने वाला दिन कैसा होगा।

zodiac 2 नवम्बर माह में कैसा है आपका भाग्य जाने 12 राशियों के राशिफल से

मेष – इस राशि वालों के लिए कई योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्तावों के अवसर आयेंगे, इसके साथ ही संतान और शिक्षा की दिशा में बाधा और कठिन परिश्रम के बाद सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आपके इस माह अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही नये प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं, व्यापार से जुड़े लोगों के लिए ये माह लाभ प्रद रहने वाला है। इस माह में आप अपने से बड़ों से किसी बात को लेकर विरोध के स्वर उठा सकते हैं। इसके साथ ही आपको कई कामों के लिए सम्मान भी मिल सकता है। परिवारिक जीवन में उथल-पुथल का दौर जारी रहेगा, माता के स्वास्थ्य में कष्ट होने के साथ आपके परिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। इस दौरान आप कई यात्राओं पर जा सकते हैं, जहां पर यात्राओं में आपको सफलता मिल सकती है।

 

वृषभ- इस राशि के जातकों को इस माह काफी संघर्ष के बाद सफलता के योग हैं। इस माह आपके कई कार्यों में विघ्र आते रहेंगे। ये माह आपके प्रेम सम्बन्धों के लिए एक बेहतर मोड़ लेकर आया है। रिश्तों के एख स्थायी अस्तित्व में भी आप अगर लाने का प्रयास करते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही इस माह कई अवरोधों का और विरोधों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्ध में समस्याएं जटिल हो सकती है। स्थान परिवर्तन का भी योग प्रवल है, इसके साथ ही किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार संबंधी से विवाद की स्थितियां भी बन सकती हैं। हांलाकि इस सबके बाद आपके पुराने कर्जों से आपके कुछ राहत इस माह मिल सकती है। इसके साथ ही आपके बड़ों का सहयोग आपको मुश्किलों में लाभप्रद रहेगा।

मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए ये माह कई शुभ संकेत वेकर आया है। हांलाकि इसके साथ ही कुछ विषम परिस्थितियां भी इस माह आपके चिन्तित कर सकती हैं। लेकिन ये माह आपके खुशियों को दूना कर देगा जब आप अपने प्रेम संबंध के रिश्तों की परिधि में लाने की कोशिश करते हैं तो सफलता के आसार बहुत ज्यादा और शुभ संकेत दे रहे हैं। आपका और आपके साथी का संबंध इस माह वैचारिक तौर पर बहुत ही अच्छा बीतने वाला है। इस राशि के लोगों की संतान के लिए बेहतर समय आ गया है, शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता मिलने के आसार दिख रहे हैं। इस राशि के जातकों के लिए व्यापार में लाभ के साथ गलत निर्णय की स्थिति में हानि की संभावना है । अत: आपको सतर्क रहने की जरूरत है, इसके साथ ही आपके शारीरिक कष्ट होने के प्रवल योग भी बन रहे हैं।

कर्क- इस राशि के जातकों के लिए ये माह स्वास्थ्य की स्थितियों के लिए बहुत अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। इसके साथ ही आप कई बार निर्णय लेने की स्थिति में भ्रमित हो सकते हैं या गलत निर्णय लेकर मुश्किल में आ सकते हैं। हांलाकि इस माह आपके पास नए वाहन का योग भी दिख रहा है। इसके साथ ही घर में कोई शुभकार्य होने के सम्भावना भी बन रही है। आपके वैवाहिक जीवन के लिए स्थितियां काफी कष्ट प्रिय हो सकती है। आपसी विवाद बहुत बढ़ने पर सम्बन्ध विच्छेद तक बात आ सकती है। इसके साथ ही भाई और सम्बन्धियों के साथ विवाद की स्थितियां भी बन सकती हैं। अगर आपके जन्म कुंडली में शनि की दशा चल रही है तो आपके मृत्यु तुल्य कष्ट की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।

सिंह- इस राशि के लोगों के लिए ये माह व्यय की अधिकता बढ़ा सकता है। इसके साथ ही इस माह में आपके पुराने और नए मित्रों की संख्या में जहां बढ़ोतरी होगी वहीं पुरीने साथियों का आवागमन भी लगा रहेगा। इसके साथ ही इस माह माता के कष्ट होने के साथ आपके पिता से वैचारिक मतभेद भी सुलझ जाएंगे। सदूर शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता भी इस माह मिल सकती है। हांलाकि इस स्थितियों के बाद भी घरेलू चिंताएं और समस्याएं आपको घेर सकती हैं। दूसरों की वजह से आप तनाव में आ सकती हैं, कई लाभ की स्थितियों में रूकावटें भी आपके पास आयेंगी।

कन्या- इस राशि के जातकों के लिए ये माह बहुत खास है, इस माह इस राशि के लोगों को कई बातों का पूर्वाभास हो जायेगा। संकट की घड़ी में कोई करीबी मित्र आपके लिए बहुत मददगार हो सकता है। ये माह संतान के लिए भी शुभ नहीं होगा। इसके साथ स्थान परिवर्तन के भी योग बने हुए हैं। इस वजह से आप अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से सतर्क रहें। इसके साथ ही अदालतों से जुड़े मामले में भी आपको सतर्क रहने की खास जरूरत है। कुछ मामलों में आपके लिए समय बहुत ही कष्टदायी हो सकता है। इसलिए कई बातों के लिए पहले से ही मानसिक तौर पर तैयार रहें। इस माह खर्च की अधिकता हो सकती है, इसलिए पहले से ही आर्थिक अनियमितताओं से बचें अन्यथा मुशीबत के वक्त आपके आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

तुला- इस राशि के जातकों के लिए ये माह लाभ और हानि दोनों की बराबर स्थितियां और सम्भावनाएं लेकर आया है। अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकते हैं, इसके साथ ही आप अपने सुखों पर खुलकर खर्च कर सकते हैं। हांलाकि इस दौरान आप अन्त: द्वन्द से गुजरते रहेंगे, आप इस माह अनिर्यण की स्थितियों से होकर गुजरने वाले हैं। वैसे आपके इस माह मान-सम्मान के साथ पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। इस माह तकनीकि शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ और सफलता के संकेत भी मिल रहे हैं। लेकिन इस माह आपके थोड़ा सतर्क रहने के लिए भी कहा जा रहा है, कुछ बातों पर पिता से मतभेद और कार्य स्थल पर आपको तनाव मिल सकता है। इसके साथ ही सट्टा लगाने की प्रवृत्ति से दूर रहना लाभप्रद होगा वरना धन हानि की सम्भावनाएं बन रही हैं।

वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए इस माह शिक्षा के क्षेत्र में रूकावट और सफलता के योग दिख रहे हैं। इसके साथ ही इस राशि के जातक भौतिक सुखों पर धन खर्च कर सकते हैं। इस माह आय बेहतर रहने की सम्भावनाएं बनी हुई हैं। इसके साथ ही मेहनत से बेहतर परिणाम सामने आने के अवसर भी बनेंगे। प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव की स्थितियां बनेंगी। वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं, चिंता और परेशानी के चलते सर दर्द और माइग्रेन की स्थितियां बन सकती हैं। बेरोजगारों के लिए नौकरी की संभावना के साथ उच्च पदों की प्राप्ति के योग भी दिख रहे हैं। इस माह आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है वरना करीबियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में किसी काम की आपको लम्बे समय से प्रतीक्षा थी इस माह वह पूरी हो सकती है।

धनु- इस राशि वालों के लिए इस माह मिलाजुला असर दिख रहा है। आपके खर्चों में हो रही वृद्धि पर कोई असर आपकी जिन्दगी पर नहीं पड़ेगा। परिवारिक दायित्यों का आसानी से निर्वहन होता रहेगा। आपकी आय निरंतर जारी रहेगी। इसके साथ ही सदूर स्थिति आपके कार्यों से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। हांलाकि व्यक्तिगत जीवन के साथ वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थितियां बनी रह सकती हैं। हांलाकि जीवन साथी पर आपका धन खर्च होने की प्रवल संभावना बनती दिख रही है। इस माह आपकी पदोन्नति के योग होने के साथ राजनैतिक सफलता के योग भी बने हुए हैं।

मकर- इस राशि के जातकों को इस माह आर्थिक लाभ होने के साथ मान-सम्मान मिलने की प्रचुर सम्भावना मिल रही है। इसके साथ ही आपकी पदोन्नति के योग भी दिख रहे हैं। इन सब के बाद भी व्यापार की स्थिति में साझेदारों से तनाव और हानि की सम्भावनाएं भी बन रही हैं। हांलाकि आय में अच्छी वृद्धि हो सकती है इसके साथ ही शेयर का लाभ भी बेहतर मिल सकता है, लेकिन आपको सावधान रहने की प्रवल आवश्यकता है। शत्रुओं पर आप विजयी हो सकते हैं। पुराने रोगों से मुक्ति के आसार दिख रहे हैं, इसके साथ ही आपके पुराने कर्ज इस माह आपको राहत दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको सजग रहने की जरूरत है वरना जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर नई समस्याएं भी आ सकती हैं।

कुंभ- इस राशि के जातकों के लिए इस माह कई भाग्योदय जैसी बातें दिख रही हैं। इस माह इस राशि के लोगों के साथ उनका भाग्य पूरी तरह से साथ दे रहा है। पदोन्नति के साथ व्यापार करने वालों को लाभ मिलने की सम्भावना है। इसके साथ ही बेरोजगारों को नई नौकरी मिलने के अवसर भी दिख रहे हैं। जीवन साथी के साथ आपके संबंध बहुत ही मधुर रहेंगे, आप साथ मिलकर कुछ नया कार्य आरम्भ करें तो दोनों को लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही राजनैतिक जीवन में अपना भविष्य देखने वालों के लिए जबरदस्त सफलताएं मिलने की संभावनाएं दिख रही हैं। इसके साथ ही अविवाहित लोगों के विवाह संबंधों में बंधने की संभावनाएं हैं। इसके साथ ही आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

मीन- इस राशि के जातकों के लिए ये माह श्रेयकर स्थितियों वाला नहीं है। इस माह आपको रोग और शत्रुओं का भय रहेगा। इसके साथ ही आपका भाग्य इस माह आपकी मदद नहीं कर पायेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बाधा उत्पन्न होती रहेगी। इसके साथ ही धन का व्यय होगा। स्थान परिवर्तन के योग बने हुए हैं। इस माह आपको सुदूर प्रदेशों की यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है। कार्य स्थल पर तनाव के साथ आपके अनुकूल माहौल नहीं होगा। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा बहुत अधिक उत्तेजित होने से स्थितियां खराब हो सकती हैं। इसके साथ ही आपको सावधानी से आगे बढ़ने का प्रयास करना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सतर्क रहना होगा।

Related posts

जमीता ने इमाम बन कर की नमाज की अगुवाई

piyush shukla

निर्जला एकादशी व्रत रखने से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए क्या है महत्व

Aditya Mishra

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन आज से दो दिन के भारत दौरे पर

rituraj