featured राज्य

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती 

buddhadeb पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती 

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 75 वर्षीय बुद्धदेव को कोलकाता के वुडलैंड्स मल्टीस्पेशिऐलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था।

बता दें कि अधिकारी ने बताया, ‘भट्टाचार्य को हमारे अस्पताल में शुक्रवार रात 8 बजे के बाद लाया गया। उनकी स्थिति काफी गंभीर है। हम उनका ईलाज आईटीयू में कर रहे हैं। उन्हें सांस लेने में दोपहर में शिकायत हुई और उनका ब्ल्ड प्रेशर चिंताजनक स्थिति तक नीचे आ गया। फिलहाल हम जरूरी जांच कर रहे हैं। भट्टाचार्य के अस्पताल में भर्ती किए जाने की खबर पाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अस्पताल पहुंची और उनका हाल जाना। ममता ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

वहीं भट्टाचार्य कुछ समय से क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित हैं। वह 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह 2018 में अपने बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से सीपीएम के पोलितब्यूरो, केंद्रीय समिति और राज्य सचिवालय से 2018 में हट गए। वह अंतिम बार सार्वजिक रूप से 3 फरवरी को एक महारैली में ब्रिगेड परेड मैदान में दिखाई दिए थे।

Related posts

ठेकेदार बंधुओं के घर आईटी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, बीती रात हुई थी 50 लाख कैश की बरामदगी

Trinath Mishra

एक और भयानक हादसा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सात की मौत, दो दर्जन घायल

bharatkhabar

BJP नेता सोनाली फोगाट की मौत, गोवा में हार्ट अटैक से गई जान

Rahul