featured उत्तराखंड

हल्द्वानी: पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत की नेक पहल, गरीब बच्चों को बांटे चप्पल, कपड़े और मास्क

WhatsApp Image 2021 06 12 at 15.56.57 हल्द्वानी: पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत की नेक पहल, गरीब बच्चों को बांटे चप्पल, कपड़े और मास्क

ankit हल्द्वानी: पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत की नेक पहल, गरीब बच्चों को बांटे चप्पल, कपड़े और मास्कअंकित साह, संवाददाता,हल्द्वानी

हल्द्वानी: कोरोना संक्रमण ने लाखों लोगों की जिंदगी बेकार कर दी है। कई लोगों के कामकाज ठप्प हो गए हैं, तो कई लोगों की नौकरियां चली गई। जिससे कई लोग कर्ज में डूब गए और हालात ऐसे हुए कि लोगों के घरों में खाने के लाले पड़ गए।

सहयोग अभियान का 25वां दिन

ऐसी ही विषम परिस्थिति में हमने कई लोगों को देखा जो कोरोना महामारी में लोगों की मदद करते नजर आए। आज हम बात कर रहे हैं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत की।

WhatsApp Image 2021 06 12 at 15.56.56 हल्द्वानी: पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत की नेक पहल, गरीब बच्चों को बांटे चप्पल, कपड़े और मास्क

जो अपने सहयोग अभियान के लगातार 25वें दिन जंगलों में रहने वाले बच्चों को चप्पलें, कपड़े,मास्क,सेनेटाइजर और उनके परिवार को राशन वितरित करने टाडा जंगल के एक खत्ते में पहुंचे।

गरीब परिवारों को राशन वितरण किया

विकास भगत ने यहां 35 से ज्यादा बच्चों को चप्पलें, कपड़े,मास्क,सेनेटाईजर वितरित किया। साथ ही साथ उनके परिवारों को राशन वितरण किया। विकास ने कहा कि सहयोग अभियान में अबतक 1300 से अधिक परिवारों की मदद हमने की है।

WhatsApp Image 2021 06 12 at 15.56.55 हल्द्वानी: पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत की नेक पहल, गरीब बच्चों को बांटे चप्पल, कपड़े और मास्क

‘सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान’

उन्होने कहा कि अभियान में हम इस बात का विशेष ध्यान रखते हैं की सामाजिक दूरी के नियम को गंभीरता से पालन करवाया जाए। इस लिए हम अपनी कार से ही एक-एक कर लोगों को राशन वितरित करते हैं। विकास ने कहा की सहयोग अभियान में जंगलों में रहने वाले बच्चों पर हम विशेष ध्यान रखते हैं। क्योंकी समाज के अंतिम छोर पर रहने वालों की चिंता करना हमारा मुख्य कर्तव्य है।

‘लोगों की करें मदद, मेरा निवेदन’

उन्होने आगे कहा की जंगलों में बरसात में बच्चों को सांप कीड़े से होने वाले खतरों से बचाने के लिए चप्पलों का वितरण किया। यहां सच में जीवन बहुत कठिन है। हम सभी ऐसे लोगों की मदद करें यही मेरा निवेदन है। इस सहयोग में गौरव जोशी, एमपी सिंह, अजय कंबोज और धीरज पांडेय साथ रहे।

Related posts

नर्क से भी बत्तर जीवन जी रही है ये लड़की, 180 डिग्री पर घूम जाता है सर

Rani Naqvi

मंगल ग्रह पर कितने लोगों का मोहल्ला बसने जा रहा है?

Mamta Gautam

सीमा पर पेट्रोलिंग करते भारतीय सैनिकों को चीन ने रोका, गर्माया मामला..

Mamta Gautam