Breaking News featured दुनिया

पत्नी के निधन से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बुश को लगा झटका,अस्पताल में भर्ती

926042017030252 पत्नी के निधन से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बुश को लगा झटका,अस्पताल में भर्ती

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू.बुश का रक्त में संक्रमण का इलाज चल रहा है। बता दें कि हाल ही में उनकी पत्नी बारबरा बुश का निधन हो गया था। बुश अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश (2001-2008) के पिता हैं। बुश के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 93 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति की सेहत में सुधार हो रहा है। उन्हें रविवार को ह्यूस्टन मेथोडिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने शनिवार को ही अपनी पत्नी बारबरा का अंतिम संस्कार किया था। बारबरा का निधन मंगलवार को हुआ था।926042017030252 पत्नी के निधन से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बुश को लगा झटका,अस्पताल में भर्ती

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला व साक्षरता के प्रसार के लिए काम करने वाली बारबरा बुश का 92 साल की उम्र में निधन हो गया था।बुश के परिवार में उनके पति व पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू बुश, बेटे व पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश तथा नील मार्विन और जेब, बेटी डोरोथी बुश कोच और 17 पोते-पोतियां, नाती-नातिन हैं। साल 2001 में जब जॉर्ज डब्ल्यू. बुश राष्ट्रपति बने, अमेरिकी इतिहास में बारबरा बुश एकमात्र ऐसी महिला बनीं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में अपने पति और बेटे को राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होते देखा।

Related posts

Live गुजरात जनादेश 2017 अपडेट

piyush shukla

चंडीगढ़ और मोहाली के बाद अब पंचकूला भी रेड जोन में, शुक्रवार को एक और जमाती का रिपोर्ट पॉजिटिव आई

Rani Naqvi

UP में महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों में सात दोषियों को फांसी

Shailendra Singh