featured यूपी राज्य

24 घंटों में 2 बार बिगड़ी पूर्व यूपी सीएम मुलायम सिंह यादव की तबीयत, मेदांता कराया गया भर्ती

mulayem singh yadav 24 घंटों में 2 बार बिगड़ी पूर्व यूपी सीएम मुलायम सिंह यादव की तबीयत, मेदांता कराया गया भर्ती

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई। सपा संरक्षक को पेट में दर्द की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

बता दें कि मेदांता लखनऊ के निदेशक राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत ठीक है और आज सोमवार सुबह 6:00 बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है , वह अब घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। पेट दर्द की शिकायत पर रविवार को मेदांता लखनऊ में मुलायम सिंह यादव को भर्ती कराया गया था।

https://www.bharatkhabar.com/cm-meeting-on-cms-residence-cm-yogi-engaged-in-making-up-msme-hub/

इससे पहले गुरुवार को भी मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को इससे पहले भी पेट की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। कोलोनोस्कोपी के बाद उन्हें आराम मिल गया था। शनिवार को वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ गए थे। रविवार शाम को उनकी तबीयत फिर खराब हो गई।

इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव से अस्पताल में मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव पहुंची थी। इसके अलावा मुलायम सिंह यादव के भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक शिवपाल यादव भी अस्पताल पहुंचे थे। मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल जानकारी दी थी कि ‘नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव और वरिष्ठ समाजवादी पारसनाथ यादव ईश्वर की अनुकम्पा से स्वस्थ हैं और अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

Related posts

Lumpy skin: मवेशियों में कई राज्यों में तेजी से फैल रहा लंपी त्वचा रोग, हजारों मवेशी की मौत

Nitin Gupta

आप से इस्तीफा देने के बाद आशुतोष ने किया केजरीवाल पर बड़ा हमला

mahesh yadav

गोष्ठी: शहीदों की गौरव गाथा युवाओं के बीच बताने का लिया संकल्प

bharatkhabar