featured देश राज्य

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल भी लड़ेंगे दिल्ली लोकसभा चुनाव

jay prakash पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल भी लड़ेंगे दिल्ली लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी इस बार दिल्ली में अपने सारे दिग्गज और पुराने नेताओं को विधानसभा का चुनाव लड़ाना चाहती है। कई बार से लोकसभा का चुनाव लड़ कर जीते हारे नेता भी इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस के जानकार सूत्रों का कहना है कि लगभग सारे पूर्व सांसदों से विधानसभा का चुनाव लड़ने को कहा गया है। उनको अपने लिए अपने लोकसभा क्षेत्र की कोई सीट देख कर उस पर काम करने को कहा गया है।

असल में कांग्रेस का इस समय एक भी विधायक दिल्ली विधानसभा में नहीं है। इससे पहले 2013 के चुनाव में भी सिर्फ आठ ही नेता विधायक बन सके थे। उसके बाद 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का कोई नेता जीत नहीं सका।

बहरहाल, कांग्रेस के जानकार सूत्रों के मुताबिक पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन को नई दिल्ली की किसी सीट से लड़ने के लिए कहा गया है। इसी तरह दूसरे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को भी उत्तरी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की किसी सीट से चुनाव लड़ने को कहा गया है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और पहले अध्यक्ष रह चुके अरविंदर सिंह लवली भी चुनाव लड़ेंगे।

पूर्व सांसदों में पूर्वांचल के बड़े नेता महाबल मिश्र, जाट नेता सज्जन सिंह के भाई रमेश कुमार, दलित नेता व पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को भी चुनाव लड़ने को कहा गया है। उसके सभी कार्यकारी अध्यक्ष भी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस बार के चुनाव में कांग्रेस का प्रयास किसी तरह से विधानसभा को त्रिशंकु बनाने का है।

Related posts

ब्राह्मण समाज ने फूंका सीएम खट्टर का पुतला, प्रश्न पत्र के सवाल से नाराज

lucknow bureua

2.5 लाख पौधों का रोपण कर रिस्पना से ऋषिपर्णा मिशन का आगाज किया गया

Rani Naqvi

मुंबई के आर्थर रोड जेल में पहुंचा कोरोना, कैदियों में फैली सनसनी..

Mamta Gautam