featured देश यूपी राज्य

सपा की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक पर हमला, पाठक ने बजरंग दल पर लगाया आरोप

fghgfhgf सपा की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक पर हमला, पाठक ने बजरंग दल पर लगाया आरोप

नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक पर उस समय जानलेवा हमला हुआ जब वो पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मुस्तकीम और नौशाद के परिजनों से मिलने जा रही थीं। पंखुड़ी ने हमले का आरोप बजरंग दल के सदस्यों पर लगाया है।

fghgfhgf सपा की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक पर हमला, पाठक ने बजरंग दल पर लगाया आरोप

कारों पर किया गया पथराव 

उन्होंने अतरौली से लौटकर कहा कि उन पर और उनकी टीम के 3 सदस्यों पर हमला किया गया। हमला कथित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया, जिसमें हम घायल हो गए। हमला पुलिस की मौजूदगी में किया गया और उनकी कारों पर पथराव भी किया गया। पंखुडी ने कहा कि हमें दोबारा अतरौली ना आने की धमकी दी गई।

फेसबुक पर घटनास्थल के कई वीडियो भी पोस्ट किए

साथ ही पंखुडी पाठक ने कहा कि हम इस मामले की सूचना अलीगढ़ पुलिस को नहीं दे रहे हैं क्योंकि हमें उस पर भरोसा नहीं रह गया। हम दिल्ली लौट रहे हैं और आगे की कार्रवाई वहीं तय करेंगे। पंखुड़ी ने फेसबुक पर घटनास्थल के कई वीडियो भी पोस्ट किए हैं।

ट्वीट कर दी जानकारी

पंखुड़ी ने ट्वीट कर लिखा है कि आज ‘हिंदुत्व’ को करीब से देखा। जब अपनी राजनीति के लिए एक भगवाधारी भीड़ ने एक हिंदू लड़की और कई हिंदू लड़कों पर जानलेवा हमला किया। इनका हिंदुत्व इनकी राजनीति तक सीमित है। बाकी हर हिंदू इनके लिए बस शिकार है, जिसकी हत्या यह अपने राजनैतिक फायदे के लिए कर सकते हैं।

MP: मायावती के बाद अखिलेश ने दिया कांग्रेस को झटका, कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी सपा

आपको बता दें कि पंखुडी पाठक जो कि समाजवादी पार्टी प्रवक्ता थी। हाल ही में पंखुड़ी पाठक ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्विटर पर इस बात का एलान किया है। उन्होंने पार्टी के नेतृत्व को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। पंखुडी पाठक समाजवादी पार्टी से 8 साल पहले अखिलेश के नेतृत्व से प्रभावित होकर जुडी थी। इस्तीफा देते हुए पंखुडी ने कहा था जिस तरह की राजनीति समाजवादी पार्टी में चल रही है उनका उससे दम घुट रहा है।

Related posts

कोहरे से बढ़ने लगी हैं सड़क दुर्घटनाएं

piyush shukla

भारतीय वैज्ञानिक और शिक्षाविद् प्रोफेसर यशपाल का निधन

Pradeep sharma

दुनियाभर में हुई उल्का पिंडो की बारिश, लोगों ने उठाया जमकर लुत्फ..

Rozy Ali